लगातार छठी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की स्थिति पर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने बताया कि टीम को किस चीज की जरुरत है।
‘हमे अब थोड़ी…’ लगातार छठी हार के बाद बेबस दिखे ऋषभ पंत, बताया टीम को किस चीज की है जरूरत
Table of Contents
MI vs LSG, Rishabh Pant statement after defeat: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अभियान अब पूरी तरह लड़खड़ाता नजर आ रहा है। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम लगातार हार झेल रही है और हालात ऐसे हो गए हैं कि जीत अब दूर की चीज लगने लगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 रन जैसा बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
लगातार छठी हार के बाद पंत के चेहरे पर साफ मायूसी दिखी। मैच के बाद उनके बयान से भी यही झलकता है कि टीम इस समय आत्मविश्वास और किस्मत दोनों से जूझ रही है। अंक तालिका में सबसे नीचे बनी लखनऊ के लिए अब हर मैच किसी फाइनल से कम नहीं रह गया है।
‘हमें अब थोड़ी किस्मत चाहिए’ पंत का बेबाक बयान
मुंबई में मिली हार के बाद जब ऋषभ पंत से टीम की लगातार नाकामी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टीम को अब किस्मत का साथ चाहिए। पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें अब थोड़ी किस्मत का साथ चाहिए। बहुत सारी दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है। साथ ही हमें मैदान पर और ज्यादा मेहनत करनी होगी।”
Rishabh Pant said, “we just need more good luck at the moment”. pic.twitter.com/kaMlr8VsGD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 4, 2026
MI vs LSG: शानदार शुरुआत के बाद भी क्यों हार गई लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी से दम जरूर दिखाया। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, निचले क्रम में तेजी नहीं दिखी और टीम 250 के करीब पहुंचने के बजाय 228 रन पर ही रुक गई। यही स्कोर बाद में हार की सबसे बड़ी वजह बना, क्योंकि मुंबई ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
MI vs LSG: ऋषभ पंत ने मानी गलती
मैच के बाद ऋषभ पंत ने खुद माना कि टीम ने अपेक्षा से कम स्कोर बनाया। उन्होंने कहा, “जिस तरह की शुरुआत मिली थी, हमें थोड़ा और बड़ा स्कोर करना चाहिए था। मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे रह गए।”

MI vs LSG: लखनऊ के लिए अब करो या मरो की स्थति
लगातार छह हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदें बेहद कमजोर हो गई हैं। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है और अब उसके पास वापसी के बहुत कम मौके बचे हैं। अगर लखनऊ को टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उसे अपने सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!