दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाने वाला है। आइए जानते है इस मुकाबले में पिच का हाल का क्या रहने वाला है।
DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी चांदी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानिए दिल्ली के पिच का हाल
DC vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद अहम बन गया है। दोनों टीमों के 9 मैचों में 4-4 जीत और 5-5 हार के साथ 8-8 अंक हैं, ऐसे में आज का मुकाबला जीतने वाली टीम अंक तालिका में बढ़त हासिल कर सकती है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होने वाले इस मैच में सिर्फ दो अंक ही नहीं, बल्कि नेट रन रेट की जंग भी देखने को मिलेगी। चेन्नई का नेट रन रेट थोड़ा बेहतर है, जबकि दिल्ली को इस मामले में सुधार की सख्त जरूरत है।
DC vs CSK: कैसा रहेगा पिच का हाल?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर यह मुकाबला खेला जाएगा और यहां के हालात काफी दिलचस्प रहने वाले हैं। पिछले आंकड़ों की बात करें तो यहां खेले गए पिछले 8 मैचों में से 7 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैदान पर इस सीजन दो बिल्कुल अलग तस्वीरें देखने को मिली हैं। एक तरफ जहां दिल्ली की टीम महज 75 रन पर ढेर हो गई थी, वहीं दूसरे मैच में 260+ का स्कोर भी बना और उसे सफलतापूर्वक चेज किया गया।

DC vs CSK: क्या रहेगा मौसम का हाल?
इस मुकाबले (DC vs CSK) के दौरान दिल्ली में शाम के वक्त बारिश की 25% संभावना जताई गई है, खासकर 5 से 6 बजे के बीच हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। अगर बारिश होती है या हवा तेज चलती है, तो गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं साफ मौसम में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान रहेगा।
#DelhiRains
— Weather Interpreter Tanny ⛈️🌤️ (@tan_5989) May 5, 2026
Beautiful Weather in the National Capital of India🌧️🙌
As indicated yesterday, Rains and Thunderstorms in many parts of the Country has brought down Temperatures with Delhi Recording One of its Coolest Days in May📉🌧️
Max-32.2c (-7.1c)🙌
Min-19.6c (-5.1c)🥶 https://t.co/Cdx6uLQNSw pic.twitter.com/fwKLqZB0eT
DC vs CSK: आंकड़े क्या कहते हैं अरुण जेटली स्टेडियम के
इस मैदान पर अब तक कुल 101 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 52 बार जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 48 बार सफल रही है। यहां का हाईएस्ट स्कोर 278 रन है, जबकि सबसे बड़ा सफल रन चेज 265 रन का रहा है, जो इसी सीजन देखने को मिला। इससे साफ है कि यह मैदान बड़े स्कोर और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है।
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!