MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, प्लेइंग XI में रोहित शर्मा IN और हार्दिक पांड्या OUT

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 May 2026, 07:06 PM
iconUpdated: 04 May 2026, 07:29 PM

MI vs LSG: आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या खेल का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए और उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है। टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इस मुकाबले से टीम की प्लेइंग XI में वापसी कर रहे हैं।

MI vs LSG: मुंबई-लखनऊ की टीमें बदली

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह टॉस के लिए सूर्या को मैदान पर आना पड़ा। प्लेइंग XI में हुए बदलाव को लेकर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने बताया कि रोहित शर्मा की मैच में वापसी हुई है और ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को जगह दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। मुकुल चौधरी की जगह जोश इग्लिश की टीम में वापसी हुई है। साथ ही साथ LSG की ओर से आज अक्षत रघुवंशी की डेब्यू हो रहा है।

MI vs LSG: पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों का हाल

आईपीएल का 19वां सीजन दोनों ही टीमों (मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) के लिए अच्छा नहीं रहा है। जहां एक ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी 10वें स्थान पर है तो वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है।

MI vs LSG Playing XI, Hardik Pandya and Rohit Sharma
MI vs LSG

MI vs LSG: मुंबई-लखनऊ की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, रघु शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव

Read More: MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!

कौन हैं ईवन स्पीचली जिनके लिए भावुक हुए विराट कोहली? 18 सालों के बाद छोड़ा आरसीबी का साथ

CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार