MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे है। आइए जानते है किस वजह से उन्होंने इस मुकाबले को मिस किया है।
MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिर क्यों नहीं खेल रहे कप्तान हार्दिक पांड्या? स्टैंड-इन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह
Table of Contents
MI vs LSG, Why Hardik Pandya not playing? मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों पर इस मैच में जीत का भारी दबाव है, क्योंकि अंक तालिका में उनकी स्थिति बेहद खराब है।
मुंबई इंडियंस फिलहाल 9वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। इसी बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के दौरान नजर नहीं आए।
MI vs LSG: हार्दिक पांड्या ने क्यों किया मुकाबला मिस?
लखनऊ के खिलाफ इस मैच (MI vs LSG) में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर आए। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं टीम की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या की पीठ में मरोड़ है, जिसकी वजह से उन्हें आराम दिया गया है।
I am 100% sure that Hardik Pandya has been dropped from the team due to his poor performance. The team management gave him enough chances, but he failed to prove himself as both a batter and a captain.
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 4, 2026
After losing back-to-back matches against CSK, it was confirmed that he… pic.twitter.com/7rtEw0rC9s
MI vs LSG: प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली। उनकी जगह टीम में राज अंगद बावा को मौका दिया गया है। इसके अलावा रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है, जो मुंबई के लिए बड़ी राहत की खबर है। तेज गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिला, जहां दीपक चाहर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं कॉर्बिन बॉश को ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में मौका मिला है।

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन
इस सीजन 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस से सभी फैंस को काफी उम्मीद थी क्योंकि टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी। टीम में काफी सुपरस्टार थे, लेकिन इस सीजन उन्होंने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस सीजन में उन्होंने अभी तक 9 मुकाबले है जिसमें सिर्फ 2 जीते है जिस वजह से वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।
CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?