MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनपर रोहित शर्मा चोट के कारण पिछले काफी दिनों से टीम से बाहर हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि हिटमैन की मैदान पर वापसी कब होगी?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 May 2026, 06:45 PM
iconUpdated: 04 May 2026, 06:54 PM

IPL 2026, Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनपर रोहित शर्मा चोट के कारण पिछले काफी दिनों से टीम से बाहर हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि हिटमैन की मैदान पर वापसी कब होगी? हालांकि, रोहित ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी प्रैक्टिस के दौरान रोहित (Rohit Sharma) से एक गलती हो गई जिसका उन्होंने तुरंत पछतावा किया और फिर जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया।

Rohit Sharma का घातक शॉट

मुंबई का सामना आज लखनऊ सुपर जायंट्स से है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले मुंबई की टीम अभ्यास कर रही थी। रोहित भी अपनी बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी उनका एक शॉट जाकर ग्राउंड स्टाफ को लगा।

रोहित इससे घबरा गए। वह तुरंत इस ग्राउंड स्टाफ के पास गए और उनकी स्थिति के बारे में पूछा। कुछ देर बाद रोहित ग्राउंड स्टाफ के पास आईसपैक लेकर पहुंचे। इस ग्राउंड स्टाफ का नाम है सिबान बिस्वास। उन्होंने अंग्रेजी अखबार मिड-डे को इस बारे में बताया।

ग्राउंड स्टाफ हुआ चोटिल

बिस्वास ने कहा, "रोहित सर ने हमसे नेट से हट जाने को कहा। हम सभी हट गए थे और साइड में खड़े हो गए। तभी मैं रस्सी लपेट ले रहा था और पास में खड़े खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दे रहा था। तभी एक गेंद मेरे घुटने में लगी। रोहित सर तुरंत मेरे पास आए और चोट के बारे में पूछा। मैंने उनसे कहा कि आप बैटिंग करना जारी रखें और परेशान नहीं हों। इसके बाद भी वह आईसपैक के साथ लौटे और किसी दूसरे से मुझे दवाईयां और स्प्रे भिजवाया।"

Image

Rohit Sharma करेंगे वापसी?

रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ मैच खेलने की संभावना है। वह इस समय पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट ने फैसला उन्हीं के ऊपर छोड़ दिया है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं। देखना होगा कि रोहित लखनऊ के खिलाफ उतरेंगे या नहीं। फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है

Read More: GT vs PBKS: कब कर रहे हैं शुभमन गिल शादी? गुजरात टाइटंस के कप्तान ने खुद दे दिया जवाब, VIDEO

GT vs PBKS: मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर किया पंजाब किंग्स का काम-तमाम, दिन में दिखाए तारे

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से पटखनी