आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं, जबकि हार के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अभी भी रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है।
IPL 2026 Points Table: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा, लखनऊ सुपर जायंट्स हार के बावजूद रेस से नहीं हुई बाहर
Table of Contents
IPL 2026 Points table after MI vs LSG match: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में प्लेऑफ की रेस अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। जहां एक ओर लगातार हार से जूझ रही मुंबई इंडियंस को आखिरकार राहत मिली है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति भी अब ‘करो या मरो’ जैसी हो गई है। वानखेड़े में मिली इस जीत ने सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं बदला, बल्कि अंक तालिका के समीकरणों में भी नई हलचल पैदा कर दी है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ मिली जीत ने टीम में नई जान फूंक दी है। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति अभी भी निचले पायदान पर बनी हुई है, लेकिन उम्मीदों की लौ अभी बुझी नहीं है।
IPL 2026: वानखेड़े में मुंबई का दमदार कमबैक
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने 44 रन का अहम योगदान दिया।
R² = फक्त 𝐓𝐎𝐃𝐅𝐎𝐃! 😉 pic.twitter.com/1iKgVVZzP8
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 5, 2026
जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रन ठोके, जबकि रायन रिकेल्टन ने महज 32 गेंदों में 83 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत हासिल कर ली और तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया।
IPL 2026: जीत के बावजूद नहीं बदली टेबल की तस्वीर
इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमें अभी भी निचले दो स्थानों पर बनी हुई हैं। मुंबई के खाते में अब 6 अंक हो गए हैं, लेकिन टीम 9वें स्थान पर ही मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह अब भी बेहद मुश्किल बनी हुई है।

IPL 2026: मुंबई के लिए क्या हैं प्लेऑफ के समीकरण
मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। लेकिन अगर टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उसे अपने सभी बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा टीम को नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा और अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी। यानी मुंबई के लिए अब हर मुकाबला ‘फाइनल’ जैसा हो गया है।
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!