इंजरी से लौटते ही दिखा रोहित शर्मा का 'धुरंधर' अंदाज, लखनऊ के गेंदबाजों की कूट-कूट निकाली हवा, VIDEO

Rohit Sharma लंबे समय बाद मुकाबला खेल रहे थे और इस वजह से उन्होंने सेट होने के लिए थोड़ा समय लिया। हालांकि, एक बार जब उनकी निगाहें जम गई, तो उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने शुरु कर दिए। उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 May 2026, 11:54 PM
iconUpdated: 05 May 2026, 12:01 AM

Rohit Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने चोट के बाद वापसी की। वे 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे कोई मुकाबला नहीं खेल सके थे। उनकी हैमिस्ट्रिंग में समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ उन्होंने वापसी की।

रोहित ने फील्डिंग नहीं की लेकिन बल्लेबाजी करने के लिए वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे। रोहित लंबे समय बाद मुकाबला खेल रहे थे और इस वजह से उन्होंने सेट होने के लिए थोड़ा समय लिया। हालांकि, एक बार जब उनकी निगाहें जम गई, तो उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने शुरु कर दिए। उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका आईपीएल में ये 49वां अर्धशतक है।

Rohit Sharma का अर्द्धशतक

रोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी की और इस दौरान उनका बल्ला खूब गरजा। रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। रोहित ने मैच में 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके 7 छक्के शामिल रहे। रोहित का ये आईपीएल में चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। उनकी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी इसी साल वानखेड़े स्टेडियम में ही कोलकाता के खिलाफ 23 गेंदों पर आई थी।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

Rohit Sharma का IPL में सबसे तेज अर्धशतक-

  • 23 गेंद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े, 2026
  • 25 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ईडन गार्डन, 2015 फाइनल
  • 26 गेंद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, मोहाली, 2008
  • 27 गेंद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े, 2026
Rohit Sharma
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को हराया

बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 229 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में ही चेज कर लिया।

Read More: MI vs LSG: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने किया धमाकेदार कमबैक, सबसे सफल रन चेज कर लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात