CSK, RCB के बाद शुभमन गिल ने PBKS को भी नहीं बख्शा, गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक!

Shubman Gill Instagram Post: शुभमन गिल अक्सर पिछले कुछ मैचों से विरोधी टीमों (CSK, RCB) को हराने के बाद सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखकर पोस्ट शेयर करते आए हैं। इन कैप्शन के जरिए वे हारने वाली टीमों को ट्रोल करते हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 May 2026, 09:51 PM
iconUpdated: 04 May 2026, 11:34 PM

Shubman Gill Instagram Post: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स को पटखनी दे दी। इस जीत के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का जोश 7वें आसमान पर दिखा।

शुभमन गिल अक्सर पिछले कुछ मैचों से विरोधी टीमों (CSK, RCB) को हराने के बाद सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखकर पोस्ट शेयर करते आए हैं। इन कैप्शन के जरिए वे हारने वाली टीमों को ट्रोल करते हैं। इस बार पंजाब को हराने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर PBKS पर निशाना साधा।

Shubman Gill का पोस्ट वायरल

पंजाब किंग्स के अकाउंट से मैच से पहले एक पोस्ट हुई। इसमें लिखा गया, 'अहमदाबाद में बस जीतना है।' मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल करने के बाद शुभमन ने इसी अंदाज में पंजाब को जवाब दिया। उन्होंने तीन फोटो पोस्ट की जिनमें से एक में वे साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर के साथ थाई फाइव कर रहे होते हैं। इनके साथ कैप्शन लिखा, 'बस जीतना है. आवा दे।'

पहले भी Shubman Gill ने दूसरी टीमों पर साधा निशाना

ये पहला मौका नहीं था जब शुभमन गिल ने विरोधी टीम को हराने के बाद उसपर तंज कसा हो। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद एक पीली सीटी पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जो CSK की पहचान है। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मजाक उड़ाया, जिसका कैप्शन था: "प्ले बोल्ड @jaseholder98."

Shubman Gill and Virat Kohli
Shubman Gill and Virat Kohli

गुजरात ने पंजाब को हराया

मुकाबले की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 163 रनों पर रोक दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी अंतिम ओवर तक खिंची और टीम ने एक गेंद शेष रहते 167 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैच के बाद शुभमन गिल ने माना कि वे मैच को इतना करीब नहीं ले जाना चाहते थे लेकिन जीत के दो अंक मिलना सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, प्लेइंग XI में रोहित शर्मा IN और हार्दिक पांड्या OUT

MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!