IPL 2026 में खिलाड़ियों पर बढ़ेगी सख्ती, बीसीसीआई गर्लफ्रेंड कल्चर पर कसेगा शिकंजा; इस बात का सता रहा डर

आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ बढ़ते ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर BCCI सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। बोर्ड संभावित विवाद, सट्टेबाजी कनेक्शन और अनुशासन बनाए रखने के लिए अगले सीजन से नए नियम लागू कर सकता है।

iconPublished: 04 May 2026, 08:44 PM
iconUpdated: 04 May 2026, 09:00 PM

IPL 2026, Strict rules for girlfriend culture: आईपीएल 2026 के बीच एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है, जहां मैदान के बाहर खिलाड़ियों की लाइफस्टाइल अब बोर्ड की चिंता का कारण बनती जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI अब उस तथाकथित ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर सख्ती करने की तैयारी में है, जिसने हाल के सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

इस सीजन में कई बड़े खिलाड़ी जैसे हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल—अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टीम होटल, बस और यहां तक कि स्टेडियम में भी नजर आए। लेकिन अब यही ट्रेंड बोर्ड के लिए चिंता का विषय बन गया है, खासकर तब जब इसके संभावित दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।

IPL 2026: गर्लफ्रेंड कल्चर पर सख्त होगा नया नियम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI अब इस ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस मुद्दे पर जल्द ही औपचारिक चर्चा होगी और आगामी बैठक में नियमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। अधिकारी ने साफ किया कि खिलाड़ियों के परिवार और पत्नी के साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड के मामलों में स्पष्ट दिशा-निर्देश की जरूरत महसूस की जा रही है।

IPL 2026: आखिर क्यों बढ़ी BCCI की चिंता?

BCCI की चिंता सिर्फ अनुशासन तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड का कनेक्शन बेटिंग और सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स से रहा है, जो खेल की साख के लिए खतरा बन सकता है। इतना ही नहीं, हाल के समय में कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी महिला मित्रों द्वारा केस दर्ज कराए जाने की घटनाओं ने भी बोर्ड को सतर्क कर दिया है।

Who is Ishan Kishan's Girlfriend Aditi Hundia? India star celebrates T20 World Cup Win with Lady Love - myKhel

IPL 2026: एंटी करप्शन यूनिट से मिली जानकारी ने बढ़ाई हलचल

मामला तब और गंभीर हो गया जब BCCI अधिकारियों ने आईपीएल की एंटी करप्शन यूनिट से इस विषय पर चर्चा की। वहां से जो जानकारी सामने आई, उसने बोर्ड को चौंका दिया। बताया गया कि ‘ऑफिशियली अनाउंस्ड गर्लफ्रेंड’ को खिलाड़ियों के साथ होटल में ठहरने की अनुमति दी जा रही थी।