4 May, 2026
BY: ShubhamvadaRohit Sharma
IPL 2026 में सोमवार, 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स में खेला जा रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा की वापसी हुई है।
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे।
उसी मैच में रोहित शर्मा को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। तब से हिटमैन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे।
Rohit Sharma
आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जब रोहित शर्मा की वापसी हुई तो मुंबई इंडियंस के फैंस खुशी से झूम उठे।
रोहित शर्मा लगातार 5 मैच से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, वो इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के रूप में बैटिंग के लिए ही उतरेंगे।