Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरस रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ बुमराह ने 14वें ओवर में हिम्मत सिंह का विकेट चटकाया लेकिन वो गेंद नो बॉल हो गई।
Jasprit Bumrah: बुमराह का हाल-बेहाल, विकेट मिला तो गेंद हुई नो बॉल; वानखेड़े में दिखी जस्सी की दुर्दशा
Table of Contents
MI vs LSG, Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का 19वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला तो था लेकिन पलक झपकते मुंबई इंडियंस की खुशियों को मानों किसी की नजर लग गई।
आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने एक ही ओवर में दो नो बॉल फेंक दी। इसी ओवर में बुमराह ने हिम्मत सिंह का विकेट को चटकाया लेकिन अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल बता कर जस्सी की मेहनत पर पानी फेर दिया।
Jasprit Bumrah का हाल बेहाल
लखनऊ के खिलाफ बुमराह ने दो गेंद पर दो बल्लेबाजों को आउट किया लेकिन वो दोनों ही गेंदें नो बॉल हो गई। बुमराह ने लखनऊ के खिलाफ ये गलती 14वें ओवर में की। इस खिलाड़ी ने तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह को आउट किया लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया। जसप्रीत बुमराह हिम्मत सिंह का विकेट लेकर खुशी मना रहे थे लेकिन नो बॉल होने के बाद वो मुस्कुराने लगे।
View this post on Instagram
Jasprit Bumrah ने लगाई नो बॉल की झड़ी
मुस्कुराते चेहरे के पीछे काफी दर्द भी था। वैसे हद तो तब हो गई जब बुमराह ने अगली फ्री हिट पर हिम्मत को फिर आउट किया लेकिन वो गेंद भी नो बॉल निकली। बता दें जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अबतक 9 नो बॉल फेंक चुके हैं। अहम मौकों पर विकेट चटकाने के लिए मशहूर रहे जसप्रीत बुमराह इस सीजन एक-एक विकेट निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वानखेड़े में बुमराह का फॉर्म
जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन 10 मैचों में 3 ही विकेट झटके हैं। उनका बॉलिंग एवरेज 100 से ज्यादा का है। अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में तो बुमराह ने शुरुआती 6 मैचों में एक ही विकेट झटका है। उनका औसत यहां 200 से भी ज्यादा है। बुमराह का इस सीजन इकॉनमी रेट लगभग 9 रन प्रति ओवर है। बुमराह के आंकड़े इस बात को साफ-साफ बयां कर रहे हैं कि उनकी फॉर्म बेहद खराब चल रही है।