पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड मिलर को ड्रॉप किया था, अब सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी जगह को लेकर कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।
DC vs CSK: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी बेंच पर रहेंगे डेविड मिलर? मुकाबले से पहले कोच ने दिया बड़ा संकेत
Table of Contents
DC vs CSK, Munaf Patel on Delhi Capitals combination: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से पहले टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खासकर दक्षिण अफ्रीकी स्टार फिनिशर डेविड मिलर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जो पिछले मैच में भी प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।
अब मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के बयान ने लगभग साफ कर दिया है कि चेन्नई के खिलाफ भी मिलर बेंच पर ही नजर आ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट फिलहाल संतुलन और फॉर्म के आधार पर फैसला लेने के मूड में है।
DC vs CSK: डेविड मिलर को फिर से बेंच पर बैठना पड़ेगा?
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि टीम फिलहाल उसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना चाहती है, जिसने पिछले मैच (DC vs CSK) में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि पाथुम निसांका ने अपने मौके का शानदार फायदा उठाया और अर्धशतक जमाया, ऐसे में उन्हें बाहर करना आसान नहीं होगा।
Munaf Patel very strongly declares that there is no chance of dropping Pathum Nissanka after his knock last time. Very unlikely to see David Miller back for DC anytime soon.
— Rudransh Khurana (@rudraaaansh) May 4, 2026
Sahil Parikh still injured. pic.twitter.com/zqVJq6xRPg
मुनाफ ने यह भी कहा कि टीम को विदेशी खिलाड़ियों के चार स्लॉट में संतुलन बनाना पड़ता है और इस वक्त दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खिलाना टीम की प्राथमिकता है। ऐसे में डेविड मिलर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है।
DC vs CSK: प्लेऑफ की रेस में अब ‘आर या पार’ का समय
मुनाफ पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि अब टीम के लिए कोई ‘रिलैक्स मोड’ नहीं बचा है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे अपने बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे। उन्होंने कहा, “अब हर मैच हमारे लिए जीतना जरूरी है। अगर क्वालिफाई करना है, तो कोई विकल्प नहीं बचा।”

DC vs CSK: लुंगी एंगिडी की वापसी से गेंदबाजी को मजबूती
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। मुनाफ ने संकेत दिए कि वह काइल जैमीसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती योजना भारतीय गेंदबाजों पर निर्भर रहने की थी, लेकिन जब वह काम नहीं कर पाई तो टीम ने ‘प्लान बी’ अपनाया और अब विदेशी गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है।
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!