सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन आईपीएल के सबसे तेज शतक से वे चुक गए जिसके बाद वे काफी भावुक और निराश नजर आ रहे थे।
IPL का सबसे तेज शतक चूकने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, मैदान छोड़ने का नहीं था मन; देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi disappointed after missing out fastest IPL hundred: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ताकि बाद में रन चेज करना आसान हो सके।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। उन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और हैदराबाद के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। इस मुकाबले में उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन आउट होने के बाद वह बेहद निराश और भावुक नजर आए।
सबसे तेज IPL शतक से चूके Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। एक समय वह सिर्फ 28 गेंदों में 97 रन बनाकर खेल रहे थे और उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का शानदार मौका था। हालांकि, अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर शतक पूरा करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन के हाथों में चली गई और वह 97 रन पर आउट हो गए।
Everyone in the Mullanpur ground appreciated Vaibhav Sooryavanshi’s knock. ❤️ pic.twitter.com/j8qP421ztE
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
आउट होने के बाद भावुक हुए Vaibhav Sooryavanshi
97 रन के स्कोर पर विकेट गंवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी भावुक नजर आए। उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी। वह कुछ देर तक मैदान पर ही खड़े रहे और ऐसा लग रहा था कि वह मैदान छोड़कर वापस नहीं जाना चाहते। इतनी शानदार पारी खेलने के बावजूद वह खुद से खुश नजर नहीं आए, क्योंकि वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गए थे।

फैंस समेत विरोधी टीम ने भी सराहा
वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी के बाद पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल देखने को मिला। सभी फैंस खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे थे और उन्हें चीयर कर रहे थे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने भी उनके पास जाकर हाथ मिलाया और उनकी शानदार पारी की तारीफ की। राजस्थान रॉयल्स का डगआउट भी खड़े होकर युवा बल्लेबाज की इस विस्फोटक पारी का सम्मान करता नजर आया।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती