Vaibhav Suryavanshi: बिहार के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
बस 7 कदम दूर... वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा 14 साल पुराना महारिकॉर्ड, SRH के खिलाफ करना होगा ये काम
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi, RR vs SRH Eliminator: आईपीएल 2026 में बुधवार, 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। एलिमिनेटर मुकाबले में जो टीम हारेगी वो टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी।
इस मुकाबले में सभी की निगाहें राजस्थान रॉल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव के निशाने पर आईपीएल का 14 साल पुराना एक महारिकॉर्ड होगा जिसे तोड़कर वो यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल से भी आगे निकाल जाएंगे। क्या है पूरा मामला?
Vaibhav Suryavanshi के निशाने पर महारिकॉर्ड
बिहार के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.67 का रहा है। युवा बल्लेबाज ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं Vaibhav Suryavanshi
सबसे खास बात यह है कि वैभव इस सीजन अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में अगर वैभव आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह गेल का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Vaibhav Suryavanshi तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अभी तक 14 पारियों में 583 रन बना चुके हैं और 600 का आंकड़ा छूने से सिर्फ 13 रन दूर हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो IPL के एक सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले ही बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा वो 70 रन बनाते ही इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। फिलहाल इस मामले में साई सुदर्शन (652) सबसे आगे हैं।
IPL 2027 में कोच बनेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा संकेत, रिटायरमेंट पर भी हुआ खुलासा