IPL 2026 फाइनल में एंट्री के बाद विराट कोहली सीधा पहुंचे वाइफ अनुष्का शर्मा के पास, गले लगाकर जाहिर की खुशी; VIDEO

आरसीबी की इस जीत के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 27 May 2026, 04:44 PM
iconUpdated: 27 May 2026, 04:56 PM

IPL 2026, Virat Kohli-Anushka Sharma: आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली टीम बन गई है। मंगलवार, 26 मई को गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शान से आईपीएल के 19वें सीजन के फाइनल में एंट्री ले ली।

आरसीबी की इस जीत के असली हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे। जिन्होंने 33 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की इस जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma का वीडियो वायरल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 के मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान कोहली जेसन होलडर की गेंद का शिकार होकर बोल्ड हो गए। आरसीबी के फाइनल में प्रवेश के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) खुशी से स्टैंड्स की तरफ आते दिखे। जहां उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा खड़े होकर उनके लिए ताली बजा रही थीं।

Virat kohli ने लगाया अनुष्का को गले

विराट कोहली एक-एक कर सबसे हाथ मिलाते हुए अनुष्का शर्मा की ओर बढ़े और उनके पास जाकर अनुष्का को गले लगा लिया। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने भी झुककर प्यार से विराट कोहली को हग दिया। सोशल मीडिया पर कोहली-अनुष्का का ये प्यार भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Virat kohli hug Anushka Sharma
Virat kohli hug Anushka Sharma

आरसीबी के लिए प्रार्थना करती दिखीं अनुष्का शर्मा

अपने पति के लिए चीयर करने के अलावा, अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को मैच के दौरान मंत्र जाप करते हुए देखा गया। मंत्र जाप करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्टैंड्स से इस मैच को देखते हुए, एक्ट्रेस अपनी उंगली में नाम जाप काउंटर रिंग पहने हुए नजर आईं। एक समय तो अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया।

आरसीबी ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) गुजरात टाइटंस (जीटी) को क्वालिफायर-1 में 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में आरसीबी ने इतिहास भी रचा। आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में किसी भी टीम ने आज तक 250 का आंकड़ा नहीं छूआ था जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालिफायर में 5 विकेट के नुकासन पर 254 रन बनाए।

Read More: Rajat Patidar की तूफानी पारी से इम्प्रैस हुए विराट कोहली, पाटीदार का शॉट देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO हो रहा वायरल

IPL 2026: आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद बाहर नहीं हुई गुजरात टाइटंस, ऐसे बना सकती है फाइनल में जगह