एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर बड़ा संकेत मिला है। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि फ्रेंचाइजी माही को हमेशा टीम के साथ रखना चाहती है, चाहे वो खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर किसी भी भूमिका में हों।
IPL 2027 में कोच बनेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा संकेत, रिटायरमेंट पर भी हुआ खुलासा
MS Dhoni to return as coach of CSK? महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला और इसी के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती चली गईं। चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले धोनी को लेकर फैंस लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने चुपचाप आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अब सीएसके की ओर से आए एक बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने हाल ही में ऐसा बयान दिया, जिसके बाद माना जा रहा है कि धोनी अब खिलाड़ी नहीं बल्कि नए रोल में टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने साफ संकेत दिए हैं कि माही भविष्य में कोच या मेंटॉर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में IPL 2027 में धोनी का नया अवतार देखने को मिल सकता है।
CSK ने MS Dhoni के भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत
रेव स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि फ्रेंचाइजी धोनी (MS Dhoni) को हमेशा टीम के साथ जोड़कर रखना चाहती है। उन्होंने कहा, “हम उन्हें सीएसके में हमेशा किसी न किसी भूमिका में देखना चाहेंगे, चाहे वो खिलाड़ी हों, कोच हों या फिर मेंटॉर।” इस बयान के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि शायद धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर वापसी नहीं करेंगे और अगले सीजन से टीम मैनेजमेंट का हिस्सा बन सकते हैं।
🔴 NEW ROLE FOR MS DHONI IN CSK🤯
— Sam (@cricsam02) May 27, 2026
CSK CEO said🎙️, “we would like to have MS Dhoni as a permanent fixture at CSK in whatever capacity, be it as a player, coach or a mentor”. (Revsportz).pic.twitter.com/GXIGIHREOa
रिटायरमेंट की चर्चाओं को मिली और हवा
धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2026 के दौरान एक भी मैच नहीं खेला, जिससे उनके संन्यास की खबरें लगातार सामने आती रहीं। हालांकि माही की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट के बयान ने कहीं न कहीं इन चर्चाओं को मजबूत कर दिया है। माना जा रहा है कि अगर धोनी मैदान पर नहीं उतरते हैं तो वह डगआउट में नई जिम्मेदारी निभा सकते हैं। फ्रेंचाइजी भी चाहती है कि टीम के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहे।
आखिरी होम मैच में टीम के साथ दिखे थे माही
पूरे सीजन मैदान से दूर रहने के बावजूद धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी घरेलू मुकाबले में टीम के साथ नजर आए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को खेले गए मैच में माही स्टेडियम पहुंचे और टीम के साथ पारंपरिक होम मैच सेरेमनी का हिस्सा बने। उन्होंने मैच नहीं खेला, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस को भावुक जरूर कर दिया। इसके बाद से ही यह अटकलें तेज हो गई थीं कि शायद यह बतौर खिलाड़ी उनका आखिरी होम अपीयरेंस था।

ऐसा रहा MS Dhoni का IPL करियर
एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 278 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से आईपीएल में 24 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। कप्तानी में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार चैंपियन बनाया और टीम को दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल कर दिया।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती