Rajat Patidar की तूफानी पारी से इम्प्रैस हुए विराट कोहली, पाटीदार का शॉट देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO हो रहा वायरल

Rajat Patidar ने 33 गेंदों पर 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आरसीबी को 250 रनों के पार पहुंचा दिया। इस दौरान रजत पाटीदार ने एक ऐसा शॉट खेला जिसको देखकर विराट कोहली पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 27 May 2026, 12:11 AM
iconUpdated: 27 May 2026, 12:18 AM

Rajat Patidar and Virat Kohli: आईपीएल 2026 में पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से रौंदते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

आरसीबी की इस बड़ी जीत में सबसे बड़ा योगदान कप्तान रजत पाटीदार का रहा। रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आरसीबी को 250 रनों के पार पहुंचा दिया। इस दौरान रजत पाटीदार ने एक ऐसा शॉट खेला जिसको देखकर विराट कोहली पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए।

Rajat Patidar की आतिशी पारी

9वें ओवर में बैटिंग करने आए रजत पाटीदार ने शुरुआती 13 गेंदों पर 21 रन बनाए और उसके बाद धागा खोलते हुए अगली 20 गेंदों पर 72 रन बना दिए। धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में उन्होंने 9 आसमानी छक्के जड़कर आरसीबी के तमाम फैंस का दिल खुश कर दिया।

Rajat Patidar Record Breaking Innings Vs GT
Rajat Patidar

विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

जब रजत पाटीदार ने साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर कगिसो रबाडा की पिटाई की तो डगआउट में बैठे विराट कोहली भी हक्के-बक्के हो गए। उनका रिएक्शन ये बयां करने के लिए काफी है कि रजत पाटीदार की ये पारी किसी करिश्मे से कम नहीं थी। RCB की बैटिंग पारी के 17वें ओवर में रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा को आड़े हाथों लिया।

Rajat Patidar की शानदार पारी

उन्होंने पहले मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का लगाकर 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली गेंद पर ऑफ साइड की तरफ सिक्स जड़कर सनसनी मचा दी। उनके इस शॉट को देखकर विराट कोहली के होश उड़ गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई बल्लेबाज कगिसो रबाडा को ऐसे कैसे मार सकता है।

Read More: Sai Sudharsan ने जड़ा चौका, फिर भी क्यों लौटना पड़ा पवेलियन? VIDEO देख किसी को नहीं हुआ यकीन