RCB vs GT: आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनाई IPL फाइनल में जगह; गुजरात टाइटंस को 92 रनों से रौंदा

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 134 रनों की करारी हार थमाते हुए लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में जगह बनाई है।

iconPublished: 26 May 2026, 11:42 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 11:53 PM

RCB vs GT Qualifier 1 Match Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला गया। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आसान जीत अपने नाम की। टीम ने लगातार दूसरे सीजन क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में 92 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

RCB vs GT: एक और फाइनल में आरसीबी ने बनाई जगह

इस मुकाबले (RCB vs GT) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत आरसीबी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली।

RCB vs GT: आरसीबी ने बनाए 254 रन

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने आरसीबी को आक्रामक शुरुआत दिलाई। वेंकटेश के आउट होने के बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दोनों अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

Image

हालांकि, रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन और जितेश शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

B Sai Sudharsan's bat slipped from his hands and hit the stumps, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1, IPL 2026, Dharamsala, May 26, 2026

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। साईं सुदर्शन हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पावरप्ले में ही टीम ने 51 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे। राहुल तेवतिया ने अंत तक लड़ाई कर 67 रन की पारी खेली, लेकिन गुजरात की टीम 92 रनों से मुकाबला हार गई।

Read More: RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन! किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री? जाने मौसम का हाल

रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर

IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती