Sai Sudharsan ने जड़ा चौका, फिर भी क्यों लौटना पड़ा पवेलियन? VIDEO देख किसी को नहीं हुआ यकीन

Sai Sudharsan: गुजरात टाइटंस को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन इस मैच में ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए जिसे देखकर किसी भी फैन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 May 2026, 11:07 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 11:34 PM

Sai Sudharsan Wicket: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत ही बेहद खराब रही। गुजरात टाइटंस को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) इस मैच में ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए जिसे देखकर किसी भी फैन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाया।

क्या है पूरा मामला?

गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन से क्वालिफायर-1 जैसे अहम मुकाबले में फैंस ने बड़ी-बड़ी उम्मीदें की थी। साई सुदर्शन फैंस की उन उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी जान भी झोंक रहे थे। इस दौरान वो ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट होंगे किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Sai Sudharsan की फूटी किस्मत

255 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरे साई सुदर्शन और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाने में लगे थे। 9 गेंदों में 3 चौके जड़कर और 14 रन बनाने के बाद साई सुदर्शन के बल्ले ने उन्हें ऐसा धोखा दिया जिसके बाद उनकी मैदान पर आंखे बंद हो गई। जैकब डफी की गेंद चौका जड़ने के साथ ही सुदर्शन के हाथ से बल्ला फिसल गया और वो विकेट पर जा लगा। जिससे वो 'हिट विकेट' का शिकार हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by Sports Yaari (@yaarisports)

Sai Sudharsan हुए निराश

सुदर्शन के हाथ से बल्ला छूटकर हवा में उछला और उनके ठीक पीछे विकेटों पर जा लगा। जिससे गिल्लियां बिखर गईं। बल्लेबाज का ध्यान बल्ले पर नहीं था वह शॉट मारकर सीधे रन लेने के लिए नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़ पड़े थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा स्टंप्स की गिल्लियां बिखर चुकी थीं और गेंद की जगह खुद उनका बल्ला विकेट पर काल बनकर गिर चुका था।

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

क्रिकेट के नियमों के तहत उन्हें तुरंत हिट विकेट करार दिया गया। आउट होने के बाद सुदर्शन ने निराशा में अपनी आंखें बंद कर लीं क्योंकि वह जानते थे कि उन्होंने आरसीबी को मुफ्त में अपना विकेट गिफ्ट कर दिया है।

RCB vs GT: मुकाबले का हाल

बात करें मुकाबले की तो 255 रनों के टारगेट का पीछा करने गुजरात टाइटंस के विकेट इस मुकाबले में ताश की पत्ते की तरह गिरते दिखे। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने 16 ओवर तक 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

Read More: Rajat Patidar: 14 चौके-छक्कों से रजत पाटीदार ने मचाया तूफान, 33 गेंदों की विस्फोटक पारी में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

RCB vs GT: रजत पाटीदार ने मचाई ऐसी तबाही, आरसीबी ने रच दिया इतिहास, IPL प्लेऑफ में पहली बार बने इतने रन

RCB vs GT Qualifier-1: 'टिकट टू फिनाले' मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कौन है विराट कोहली का ओपनिंग पार्टनर?