IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव अब युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलते नजर आ सकते हैं। आइए जानते है ताजा अपडेट।
IPL 2026 में फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, अब युगांडा के खिलाफ खेल सकते हैं T20 मुकाबला? सामने आया अपडेट
Table of Contents
Suryakumar Yadav to play against Uganda? टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए IPL 2026 सीजन कुछ खास नहीं रहा। पूरे सीजन उनका बल्ला खामोश नजर आया और मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। अब IPL खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन इस बार चर्चा इस बात की हो रही है कि उनका मुकाबला युगांडा क्रिकेट टीम से हो सकता है।
दरअसल, युगांडा क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की टीमों के खिलाफ मैच खेल रही है। इसी दौरान टी20 मुंबई लीग की टीम ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट का भी युगांडा से मुकाबला होना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव के खेलने की संभावना जताई जा रही है।
क्या युगांडा के खिलाफ खेलेंगे Suryakumar Yadav?
युगांडा क्रिकेट टीम टी20 मुंबई लीग की अलग-अलग टीमों के खिलाफ मुकाबले खेल रही है और ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट भी उन्हीं टीमों में शामिल है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में 30 मई को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित MCA ग्राउंड पर होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की संभावना काफी ज्यादा मानी जा रही है। MCA सचिव उन्मेष खानविलकर ने भी कहा है कि सूर्या टीम का हिस्सा हैं और उनके खेलने की उम्मीद है।
🚨GOOD NEWS SKY IS LIKELY PLAY AGAINST UGANDA 🚨
— The Free Hit (@THEFREEHITHQ) May 26, 2026
- India T20I captain Suryakumar Yadav is likely to take the field for Triumph Knights Mumbai North East against the Uganda cricket team on May 30 for a T20 match. pic.twitter.com/apXr0ntr2D
MCA और युगांडा क्रिकेट के बीच हुआ बड़ा समझौता
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट युगांडा के बीच 5 साल का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया गया है। इसी समझौते के तहत युगांडा टीम को मुंबई दौरे के लिए बुलाया गया है। इस दौरे के दौरान कुल 8 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 4 वनडे और 4 टी20 मैच शामिल हैं। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के मुताबिक ICC चेयरमैन जय शाह की पहल पर यह साझेदारी संभव हो सकी।
IPL 2026 में फ्लॉप रहा Suryakumar Yadav का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) IPL 2026 में अपनी लय में नजर नहीं आए। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए, जहां उनका औसत 20.76 का रहा। पूरे सीजन में वह केवल 2 अर्धशतक ही लगा सके और उनका स्ट्राइक रेट भी पिछले सीजन के मुकाबले काफी कम रहा। ऐसे में अब उनकी नजर टी20 मुंबई लीग में वापसी करने पर होगी।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 मुंबई लीग 2018 के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे थे और इसी वजह से ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने उन्हें चौथे सीजन के लिए आइकन खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। अगर वह युगांडा के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो यह युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का शानदार मौका होगा और युगांडा टीम के खिलाड़ियों को भी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती