पाकिस्तान सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श चोटिल होकर बाहर; कौन संभालेगा कमान?

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद जोश इंग्लिस को टीम की कमान सौंपी गई है।

iconPublished: 26 May 2026, 07:00 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 07:28 PM

PAK vs AUS, Setback for Australian Team: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से शुरू होनी है, लेकिन उससे पहले कप्तान के बाहर होने से टीम की तैयारियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि मिचेल मार्श टखने की चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह पाकिस्तान दौरे पर नहीं जा पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को टीम की कमान सौंपी गई है। IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे मार्श का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

PAK vs AUS: चोट के कारण पाकिस्तान सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श

मिचेल मार्श हाल ही तक IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन टखने की चोट के कारण वह टीम का आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फिलहाल वह पर्थ में रहकर अपनी चोट का इलाज और जांच कराएंगे।

PAK vs AUS: जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

मिचेल मार्श के बाहर होने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालते नजर आएंगे। इंग्लिस भी हाल ही में IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में अपने चौथे कप्तान के साथ उतरने जा रही है, क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी पहले से टीम से बाहर हैं।

Image

PAK vs AUS: कई स्टार खिलाड़ी पहले से ही टीम से बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि IPL 2026 प्लेऑफ में खेलने वाले खिलाड़ियों को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजा जाएगा। यही वजह है कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अब मिचेल मार्श के बाहर होने से टीम और ज्यादा कमजोर नजर आ रही है।

PAK vs AUS: IPL 2026 में शानदार फॉर्म में थे मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ने IPL 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 मुकाबलों में 43.30 की औसत से 563 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन चोट ने ऑस्ट्रेलिया की योजनाओं पर पानी फेर दिया।

Read More: अर्शदीप सिंह ने अचानक डिलीट किए 200+ इंस्टाग्राम पोस्ट, नई DP ने बढ़ाई फैंस की टेंशन; क्या है मामला?

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, कुसल मेंडिस बने कप्तान; IPL खेल रहे स्टार से छीनी जिम्मेदारी; 3 टीमों का हुआ ऐलान

“फोन पर मिल रही गालियां…” श्रेयस अय्यर की बहन ने बयां किया दर्द, VIDEO में खोला ट्रोलिंग का काला सच