अर्शदीप सिंह ने अचानक डिलीट किए 200+ इंस्टाग्राम पोस्ट, नई DP ने बढ़ाई फैंस की टेंशन; क्या है मामला?

IPL 2026 खत्म होते ही अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए और अपनी DP भी बदल दी। विराट कोहली वाला वायरल पोस्ट हटने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

iconPublished: 26 May 2026, 04:47 PM
iconUpdated: 26 May 2026, 05:05 PM

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सफर खत्म होने के साथ ही टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उठाया गया बड़ा कदम है। अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसके बाद फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम DP भी बदल दी है, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

फैंस इस पूरे मामले को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ का मानना है कि हालिया ट्रोलिंग के बाद अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। हालांकि, खुद अर्शदीप सिंह ने अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, विराट कोहली वाला वायरल पोस्ट भी गायब

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और अब उनके अकाउंट पर सिर्फ करीब 40 पोस्ट ही बचे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के साथ उनके उस वायरल रील को हटाने की हो रही है, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। इसके अलावा पंजाब किंग्स से जुड़े कई पोस्ट भी हटाए गए हैं, हालांकि कुछ पोस्ट अभी भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं।

पोस्ट डिलीट करने के पीछे क्या हो सकती है वजह?

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 25 मई की रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सफाई की, लेकिन इसके पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई फैंस का मानना है कि यह फैसला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे हालिया विवाद और ट्रोलिंग का असर बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी करना पड़ा सामना

बीते कुछ हफ्तों में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल, तिलक वर्मा के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में कहते नजर आए थे- “ये अधेरे, संसक्रीन लगाएगा?” इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने उनकी जमकर आलोचना की थी और IPL से सस्पेंड करने तक की मांग कर दी थी। इसके बाद अर्शदीप को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Arshdeep Singh reacts as things look bleak, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, IPL 2026, Lucknow, May 23, 2026

IPL 2026 में कुछ खास नहीं रहा Arshdeep Singh प्रदर्शन

अगर IPL 2026 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के प्रदर्शन की बात करें तो उनका सीजन कुछ खास नहीं रहा। पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में 14 विकेट जरूर लिए, लेकिन इस दौरान उन्होंने 541 रन खर्च किए और उनकी इकॉनमी 10.21 की रही। दिलचस्प बात ये रही कि अर्शदीप ने इस सीजन जितने रन दिए, वो पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के कुल रनों से भी ज्यादा रहे।