Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने और क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की है। केविन पीटरसन के शो में उन्होंने कहा कि जिस मैच में वह पूरे 20 ओवर खेलेंगे, उसमें बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है।
T20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सपना देख रहे वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी निशाने पर
Vaibhav Sooryavanshi targets scoring 200 runs in T20 game: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर क्रिकेट फैंस को अब उस दिन का इंतजार है जब टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल का 175 रन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटेगा। खास बात यह है कि अब खुद वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने और टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल ‘द स्विच’ पर बातचीत के दौरान अपने बड़े लक्ष्य का खुलासा किया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह टी20 क्रिकेट में 200 रन की पारी खेलना चाहते हैं और सही दिन आने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
Vaibhav Sooryavanshi ने बताया कब टूटेगा रिकॉर्ड
केविन पीटरसन के शो में बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से टी20 क्रिकेट में उनके अगले लक्ष्य के बारे में सवाल किया गया। इस पर युवा बल्लेबाज ने बिना झिझक जवाब देते हुए कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की भी इच्छा जाहिर की। वैभव ने कहा कि जिस दिन वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर लेंगे, उस दिन यह रिकॉर्ड जरूर टूट जाएगा।
Vaibhav Suryavanshi told KP:
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 25, 2026
I don’t really like celebrating fifties that much. I want to break Chris Gayle’s record in T20 cricket and score 200 runs.
The kid has massive ambitions already 🔥 pic.twitter.com/ZGI2FGa41J
क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर है नजर
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। यह रिकॉर्ड कई सालों से कायम है और दुनिया भर के बल्लेबाज इसके करीब भी नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेबाजी शैली को देखकर फैंस को उम्मीद है कि वह भविष्य में इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।
केविन पीटरसन के शो में दिखाया दम
‘द स्विच’ शो में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ बड़े बयान ही नहीं दिए, बल्कि अपने बल्ले का दम भी दिखाया। केविन पीटरसन ने उन्हें 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया था, लेकिन वैभव ने यह लक्ष्य महज 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया और यही वजह है कि अब उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है।
फैंस को अब उस खास पारी का इंतजार
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बयान के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें उनके आने वाले मुकाबलों पर टिक गई हैं। हर कोई यह देखना चाहता है कि आखिर वह कौन सा मैच होगा, जिसमें वैभव टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने की कोशिश करेंगे। अगर वह अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।