रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया। जिसके बाद से अजिंक्य रहाणे के बारे में कप्तानी छोड़ने की अटकले सामने आने लगी।
IPL 2026 के बाद छीन जाएगी अजिंक्य रहाणे से केकेआर की कप्तानी? कोलकाता के कैप्टन ने दिया जवाब
Table of Contents
KKR Captain Ajinkya Rahane: तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर की आईपीएल 2026 में शुरूआत बेहद खराब रही। उसने शुरूआती 6 में से पांच मैच गंवा दिए थे। हालांकि, केकेआर ने जबरदस्त वापसी की और अगले 8 में से 6 मैच जीते और प्लेऑफ की रेस का रोमांच बनाए रखा।
रविवार, 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराकर लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने हार के बाद कहा आईपीएल 2026 में टीम की लचर शुरूआत के बावजूद उनके मन में कभी कप्तानी छोड़ने का ख्याल नहीं आया। रहाणे ने कहा कि जब टीम संघर्ष कर रही हो, तब महत्वपूर्ण है कि मजबूत होकर डटा जाए।
कप्तानी छोड़ने वाले हैं Ajinkya Rahane?
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने जिंदगीभर अच्छे बर्ताव के साथ क्रिकेट खेली। मेरे लिए चरित्र दिखाना सबसे महत्वपूर्ण है।' कप्तानी छोड़ने के सवाल पर रहाणे ने कहा,
'मैं उनमें से नहीं, जो पीछे हट जाए। जब टीम संघर्ष कर रही हो, तब जरूरी है कि उस समय चरित्र दिखाएं। हां दबाव था, जो कि नेचुरल है, लेकिन हर कोई दबाव झेल नहीं पाता। मेरे लिए जरूरी था कि मजबूती से खड़े रहूं ना कि दबाव को हावी होने दूं। जब आप 5-6 मैच हार जाओ तो बहुत आसान है कि आपका ध्यान पहले या भविष्य पर जाएगा।'
🚨AJINKYA RAHANE ON STEPPING DOWN AS A CAPTAIN 🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 25, 2026
Ajinkya Rahane said 🗣️:
🔸"I'm never one to back down, those thoughts never came to me. When the team is down, when the team is struggling, it's very important to show your character at that time.
🔸Yes, there's pressure. It's… pic.twitter.com/UqRyCSHoIS
Ajinkya Rahane का IPL 2026 में प्रदर्शन
रहाणे (Ajinkya Rahane) का बल्ले के साथ आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। पावरप्ले के बाहर उनका स्ट्राइक रेट स्पर्धा में सबसे कम में से एक रहा। बता दें कि केकेआर की टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान रही। हर्षित राणा और आकाशदीप पूरे सीजन से बाहर हुए।
पूरे सीजन चोट से परेशान रही KKR
मुस्ताफिजुर रहमान को पहले ही लीग से बाहर कर दिया गया। रहाणे ने कहा, 'सीजन के दौरान हमने कुछ खिलाड़ियों को खोया और वो चुनौतीपूर्ण समय था। मगर मैंने उस पर ध्यान नहीं दिया। मुझे अपनी टीम पर विश्वास था और भारतीय गेंदबाजों को मौका देना चाहता था।'