भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान समारोह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को क्रिकेट में शानदार योगदान और विश्व कप जीत दिलाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पैरा एथलीट प्रवीन कुमार को भी पद्मश्री मिला।

iconPublished: 25 May 2026, 06:58 PM
iconUpdated: 25 May 2026, 07:05 PM

Harmanpreet Kaur awarded with Padma Shri: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और भारतीय टीम को लगातार सफलता दिलाने में हरमनप्रीत कौर के योगदान को देखते हुए उन्हें इस बड़े सम्मान से नवाजा गया है।

पंजाब के मोगा जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली हरमनप्रीत कौर आज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने अपना पहला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। इसी शानदार उपलब्धि के बाद उनका नाम पद्म पुरस्कारों की सूची में शामिल किया गया था।

राष्ट्रपति भवन में Harmanpreet Kaur को मिला बड़ा सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान माना जाता है। इस समारोह में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया, लेकिन महिला क्रिकेट में योगदान के लिए हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को मिला यह सम्मान खास चर्चा में रहा। जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें खेल जगत से नौ दिग्गजों के नाम शामिल किए गए थे।

मोगा से निकलकर दुनिया में बनाया नाम

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाली हरमनप्रीत ने कम उम्र में ही अपने खेल से सबको प्रभावित करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 2009 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद लगातार शानदार प्रदर्शन करती रहीं। हरमनप्रीत अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट, 164 वनडे और 195 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 230 रन, वनडे में 4541 रन और टी20 क्रिकेट में 3991 रन बनाए हैं।

विश्व कप जीत के साथ रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन 2017 महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 171 रन की पारी आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। उस टूर्नामेंट में उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हाल ही में उनकी कप्तानी में भारत ने पहला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। इस सफलता ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अब हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) की नजर 2026 टी20 विश्व कप पर टिकी हुई है।

VS 21harmanpreetkaurfilterreplies SearchX 0 18

पैरा एथलीट प्रवीन कुमार को भी मिला पद्मश्री

खेल जगत में शानदार योगदान के लिए पैरा हाई जंपर प्रवीन कुमार को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रवीन कुमार ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। जन्म से एक पैर में विकलांगता होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पैरा एथलेटिक्स में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। प्रवीन कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया था।

Read More: IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला स्क्वॉड, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री; कौन बना किसका रिप्लेसमेंट?

Shreyas Iyer Century: 12 साल के करियर के में श्रेयस अय्यर ने पहली बार जड़ी सेंचुरी, सहवाग-कोहली के क्लब में ली एंट्री

LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, लखनऊ को 7 विकेट से हराया