Shreyas Iyer Century: 12 साल के करियर के में श्रेयस अय्यर ने पहली बार जड़ी सेंचुरी, सहवाग-कोहली के क्लब में ली एंट्री

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के 12 साल के करियर में पहली बार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के क्लब में एंट्री ले ली।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 May 2026, 12:00 AM
iconUpdated: 24 May 2026, 12:10 AM

Shreyas Iyer Century: आईपीएल के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब किंग्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो मुकाबला था।

जिसमें PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर 12 साल से आईपीएल खेल रहे हैं जिसमें ये उनका पहला शतक रहा। इस शतक के साथ ही अय्यर ने पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ले ली।

Shreyas Iyer की पहली IPL सेंचुरी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था। बारह साल के आईपीएल करियर में वो तीन टीम की ओर से खेल चुके हैं। अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद अब पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली। 2015 से खेल रहे अय्यर के आईपीएल करियर का ये पहला शतक रहा। उन्होंने छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की।

Shreyas Iyer की मजबूत पारी

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े। इस मस्ट-विन मुकाबले में मिली प्रचंड जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती से जिंदा रखा है। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही अय्यर ने विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, संजू सैमसन के क्लब में एंट्री ले ली।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

IPL चेज में कप्तानों द्वारा शतक

  • 119 - वीरेंद्र सहवाग बनाम डेक्कन, 2011
  • 108* - विराट कोहली बनाम RPS, 2016
  • 119 - संजू सैमसन बनाम PBKS, 2021
  • 101 - श्रेयस अय्यर बनाम LSG, 2026*

Read More: Jasprit Bumrah: चोट के साथ जसप्रीत बुमराह ने खेला था 2026 का टी20 वर्ल्ड कप, टीम कोच ने किया बड़ा खुलासा