LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने 'करो या मरो' मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ की प्लेइंग XI बदली

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 May 2026, 06:45 PM
iconUpdated: 23 May 2026, 07:19 PM

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में खेला जा रहा है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का ये आखिरी मौका होगा।

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स की बदली प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख की टीम में वापसी हुई है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए बताया कि अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी को टीम में जगह दी गई है।

LSG vs PBKS का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों का अब तक 7 बार आमना-सामना हुआ है। पंजाब ने 3 मैचों में बाजी मारी है, जबकि 3 मुकाबले लखनऊ के नाम रही है। इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में पीबीकेएस ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी।

LSG vs PBKS
LSG vs PBKS

LSG vs PBKS: लखनऊ-पंजाब की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

Read More: पंजाब किंग्स के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, हारी तो प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर; LSG बिगाड़ सकती है सारा गेम

Travis Head: विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने मचाया बवाल, 4 शब्दों में कसा तंज?

SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या के बॉलिंग एक्शन पर भड़कीं काव्या मारन, पूछने लगी सवाल; वायरल हुआ रिएक्शन