Travis Head: विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने मचाया बवाल, 4 शब्दों में कसा तंज?

Travis Head-Virat Kohli: आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। हेड उस समय तो चुप रहे, लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 May 2026, 05:27 PM
iconUpdated: 23 May 2026, 05:40 PM

Travis Head-Virat Kohli No handshake Controversy: आईपीएल 2026 में शुक्रवार, 22 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान और मैच के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बवाल देखने को मिला।

आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली बार-बार हेड (Travis Head) की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। हेड उस समय तो चुप रहे, लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

कोहली ने नहीं मिलाया Travis Head से हाथ

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। आरसीबी की टीम चार विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई। कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया जिसे देख हेड हैरान रह गए।

Travis Head की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

इस बात को लेकर कोहली की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। हेड ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट किया है उसने इस मामले को और गरमा दिया है। हेड ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "हर किसी को अंदाजा लगाने दो।" उनकी इस पोस्ट को उनके कोहली को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

Travis Head Insta Story
Travis Head Insta Story

हालांकि, ये साफ नहीं है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं। कोहली जब बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा रहे थे और स्लैज कर रहे थे तब हेड (Travis Head) शांत थे और चुपचाप कोहली की हरकतें देख रहे थे।

कोहली का कई बार हो चुका है बवाल

कोहली के लिए ये मामला नया नहीं है। वह पहले भी इस तरह के मामले में पड़ चुके हैं। उनकी मैदान पर कई बार बहस हुई है। साल 2023 में उनकी उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हो गई थी। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था क्योंकि इसमें उस समय लखनऊ के मेंटर और इस समय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी कूद गए थे।

Read More: SRH vs RCB मैच में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, विराट कोहली को भूले नहीं भूल रहा 19 नवंबर का जख्म; ट्रेविस हेड से हुआ पंगा!