SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, हार के बाद भी नंबर-1 रही आरसीबी

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराकर लीग स्टेज का मुकाबला खत्म किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 22 May 2026, 11:28 PM
iconUpdated: 22 May 2026, 11:57 PM

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया जिसमें एसआरएच ने 55 रनों से जीत हासिल की।

इस हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंक और +0.783 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक और +0.524 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है।

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 56 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। इनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 51 रन बनाए।

SRH vs RCB: Ishan Kishan Fifty
SRH vs RCB: Ishan Kishan Fifty

SRH vs RCB: आरसीबी की बल्लेबाजी रही धीमी

आरसीबी की मजबूत बैटिंग आज SRH के खिलाफ काफी धीमी दिखी। वेंकटेश अय्यर ने टीम को तेज शुरुआत, उन्होंने 19 गेंदों में 44 रन बनाए लेकिन अय्यर के आउट होते ही आरसीबी की बल्लेबाजी कुछ धीमी पड़ गई। आरसीबी को सबसे बड़ा झटका साकिब हुसैन ने दिया, जिन्होंने विराट कोहली को 15 रन पर आउट कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

देवदत्त पडिक्कल 14 गेंदों में 21 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 56 रन जरूर बनाए लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही। क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 41 और टिम डेविड ने नाबाद 15 रन बनाए। अंत में आरसीबी की टीम 200 रन ही बना सकी और मैच 55 रनों से हार गई।

SRH vs RCB: हारकर भी फायदे में रही आरसीबी

हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी को कुछ नुकसान नहीं हुआ क्योंकि ये टीम अंक तालिका में टॉप पर ही रही और अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। दूसरी ओर हैदराबाद को इस जीत का फायदा नहीं हुआ क्योंकि ये टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर ही रहेगी। अब 26 मई को आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टक्कर पहले क्वालिफायर में होगी।