DSP सिराज के आगे CSK ने किया सरेंडर, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल पर कहर बनकर टूटे

Mohammed Siraj against CSK: सीएसके के खिलाफ DSP सिराज ने एक बार फिर धमाकेदार गेंदबाजी की। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी आग उगलती गेंदों से कोहराम मचा दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 May 2026, 11:32 PM
iconUpdated: 21 May 2026, 11:44 PM

Mohammed Siraj against CSK: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से बड़ी मात देकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।

जीटी और सीएसके के बीच खेले गए इस मुकाबले में DSP सिराज ने एक बार फिर धमाकेदार गेंदबाजी की। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी आग उगलती गेंदों से कोहराम मचा दिया।

DSP सिराज के आगे CSK सरेंडर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने रनों का पहाड़ खड़ा किया, लेकिन जब चेन्नई इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो सिराज ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ही सीएसके के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ाकर मैच को एकतरफा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का पहला ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने मैच की पहली ही गेंद पर वो कर दिखाया जिसने पूरे चेन्नई के डगआउट में सन्नाटा पसरा दिया।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

Mohammed Siraj ने सैमसन का किया शिकार

सिराज ने ऑफ-स्टंप के बाहर थोड़ी सी स्विंग होती हुई लेंथ बॉल फेंकी। उंगली की चोट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने बिना पैर निकाले शरीर से दूर ढीला ड्राइव खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में समा गई। खतरनाक सैमसन बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

पहले ओवर में झटका खाने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने काउंटर-अटैक करते हुए 1 चौका और 2 छक्के जड़कर तेज रन बनाने की कोशिश की, लेकिन सिराज ने अपने अगले ही ओवर में उनसे बदला ले लिया। सिराज ने इस बार लेंथ को थोड़ा छोटा रखा और ऑफ-स्टंप की लाइन पर गेंद डाली।

Mohammed Siraj ने उर्विल पटेल को भेजा पवेलियन

गायकवाड़ गेंद की लंबाई को भांप नहीं पाए और उसी आक्रामक शॉट के लिए चले गए। गेंद बल्ले के नीचे से सरकती हुई सीधे ऑफ-स्टंप से जा टकराई। गायकवाड़ 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गायकवाड़ को आउट करने के ठीक एक गेंद बाद मोहम्मद सिराज ने चेन्नई को तीसरा और सबसे घातक जख्म दिया। सिराज ने मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ बॉल डाली। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने इसे फ्लिक या व्हिप करने की कोशिश की।

Image

शॉट खेलते समय उनका गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेकर हवा में तैर गई। डीप स्क्वायर लेग पर मुस्तैद फील्डर प्रसिद्ध कृष्णा ने कोई गलती नहीं की और एक आसान सा कैच लपक लिया। उर्विल पटेल 2 गेंदों पर शून्य रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई सुपर किंग्स हुई बाहर

गुजरात टाइटंस के 16 अंक हैं और वह पहले ही प्लेऑफ में है, लेकिन चेन्नई के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी था लेकिन मोहम्मद सिराज और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के आगे सीएसके ने घुटने टेक दिए। इस करो या मरो मुकाबले को गंवाने के बाद सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और टीम का इस सीजन का सफर भी खत्म हो गया।

Read More: शुभमन गिल का बल्ला फिर गरजा, CSK के खिलाफ शानदार पारी खेल 4 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम दर्ज

आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, राशिद खान को छोड़ा पीछे