करो या मरो मुकाबले में CSK को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन विकेटकीपिंग के दौरान हुए चोटिल; कर पाएंगे बल्लेबाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स को इस अहम मुकाबले में बड़ा झटका उस वक्त लगा जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 May 2026, 09:04 PM
iconUpdated: 21 May 2026, 09:10 PM

Sanju Samson Injured: गुरुवार, 21 मई को आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो मुकाबला है।

चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को जीतकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर अगर सीएसके ये मैच हारी तो प्लेऑफ की रेस से सीधा बाहर हो जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स को इस अहम मुकाबले में बड़ा झटका उस वक्त लगा जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

Sanju Samson को लगी चोट

टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन विकेटकीपिंग के दौरान अपनी उंगली चोटिल कर बैठे, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। यह घटना गुजरात टाइटंस की पारी के महज दूसरे ही ओवर में घटी। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन थे।

कैसे लगी Sanju Samson को चोट?

जॉनसन ने एक गेंद लेग-स्टंप के काफी बाहर फेंकी, जिसे रोकने के लिए संजू सैमसन ने अपने बाईं ओर एक पूरी लंबाई की डाइव लगाई। लेकिन गेंद ने आखिरी वक्त पर अपनी दिशा बदली और सीधे सैमसन की उंगलियों पर जा लगी। गेंद इतनी तेजी से निकली कि सैमसन के हाथ से छिटककर सीधे बाउंड्री पार चली गई और गुजरात को बाई के रूप में 5 रन (4 रन बाउंड्री के + 1 वाइड का) मिल गए।

Sanju Samson
Sanju Samson

Sanju Samson कर पाएंगे बैटिंग?

संजू सैमसन को तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह विकेटकीपिंग के लिए उर्विल पटेल ने ग्लव्स पहने। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान संजू सैमसन मैदान पर वापसी कर पाएंगे? चेन्नई को अगर आज का मुकाबला अपने नाम करना है तो हर हाल में सैमसन को बल्लेबाजी के लिए आना की पड़ेगा।

GT vs CSK: गुजरात-चेन्नई की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

Read More: GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस और सीएसके की प्लेइंग XI बदली

तुम घिनौने हो...पैप्स के 'मोटी' कहे जाने पर भड़की सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर लगाई पैपराजी की क्लास; सुनाई खरी-खोटी

विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में होगी वापसी? कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल; सामने आया बड़ा संकेत