Hardik Pandya Punishment: केकेआर के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान पर BCCI ने सजा के तौर पर जुर्माना लगाया है, जिसके तहत उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती की गई है।
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस में वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने कर डाली बड़ी गलती, BCCI ने दे डाली कड़ी सजा
Table of Contents
Hardik Pandya Punishment: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को दोहरी मार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में टीम को तो हार मिली ही उसके अलावा मैच के दौरान की एक बड़ी गलती के चलते उन्हें BCCI की कार्रवाई भी झेलनी पड़ी।
मैच के दौरान मैदान पर अपनी भड़ास निकालने और अंपायर के फैसले या खेल की स्थिति पर नाराजगी जताने के चक्कर में हार्दिक पंड्या अब बीसीसीआई के रडार पर आ गए हैं। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
Hardik Pandya ने मैदान पर दिखाया गुस्सा
यह पूरा मामला कोलकाता की पारी के 10वें ओवर का है। जब मैदान पर कैच छूटने और लचर फील्डिंग के कारण मुंबई के हाथ से मैच फिसलता जा रहा था तब कप्तान पंड्या अपने गुस्से को काबू में नहीं रख सके। ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद जब वह वापस अपने रन-अप की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने गुस्से में विकेट पर हाथ मारकर गिल्लियां जमीन पर गिरा दीं। मैदान पर उनके इस बर्ताव को आईपीएल आचार संहिता के खिलाफ माना गया।

Hardik Pandya की गलती
आईपीएल की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाई गई आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों ग्राउंड के सामान या फिटिंग्स के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। इस हरकत के चलते जुर्माने के साथ-साथ उनके खाते में एक डीमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
🚨 JUST IN 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 21, 2026
Hardik Pandya has been fined 10% of his match fee and accumulated one Demerit Point for breaching Article 2.2 of IPL’s Code of Conduct.
The incident during KKR's chase, when Pandya, walking back to his run-up, knocked the bails of the wicket with force.#IPL2026… pic.twitter.com/j5BXhDQvxT
Hardik Pandya ने मानी गलती
मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मैच रेफरी राजीव सेठ के सामने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया है और उन पर लगाए गए इस प्रतिबंध को मान लिया है। लेवल-1 के नियमों के तहत मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है इसलिए इस मामले में आगे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी।