तुम घिनौने हो...पैप्स के 'मोटी' कहे जाने पर भड़की सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर लगाई पैपराजी की क्लास; सुनाई खरी-खोटी

Sara Tendulkar: सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज द्वारा सारा तेंदुलकर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सारा की बॉडी शेमिंग की गई है। इसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और उस पैपराजी को लताड़ लगाई है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 May 2026, 06:32 PM
iconUpdated: 21 May 2026, 11:34 PM

Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बी टाउन में भी काफी चर्चा में रहती हैं। अपने हॉट लुक्स को लेकर वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। लेकिन इस वक्त वजह कुछ और है, जिसके चलते सचिन की बेटी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज द्वारा सारा तेंदुलकर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सारा की बॉडी शेमिंग की गई है। इसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और उस पैपराजी को लताड़ लगाई है।

Sara Tendulkar का वीडियो वायरल

दरअसल, एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसका कैप्शन बेहद आपत्तिजनक और बॉडी-शेमिंग से भरा हुआ था। सारा ने इस घटिया हरकत पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे सोशल मीडिया पर सरेआम गुस्सा निकाला है। जैसे ही यह आपत्तिजनक वीडियो सारा की नजरों में आया उन्होंने बिना देर किए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसका स्क्रीनशॉट लेकर स्टोरी पर शेयर कर दिया।

Sara Tendulkar का पैप्स पर फूटा गुस्सा

सारा ने पैपराजी पेज पर सवाल उठाते हुए और उसे टैग करते हुए लिखा, 'तुम बेहद घिनौने हो। इसे पत्रकारिता नहीं कहते। हमें हमारे हाल पर अकेला छोड़ दो।' सारा के इस कड़े विरोध के बाद उस पेज ने तुरंत अपने अकाउंट से वह वीडियो तो हटा दिया लेकिन सारा ने फिर से एक और स्टोरी पोस्ट कर उन्हें आड़े हाथों लिया और लिखा, 'तुम अपना पोस्ट डिलीट भले ही कर सकते हो लेकिन इससे तुम्हारी घिनौनी हरकत कम नहीं हो जाती।'

Sara Tendulkar Post
Sara Tendulkar Post

इस तरह से सारा तेंदुलकर ने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। ये पहला मौका नहीं है, जब सोशल मीडिया पर सारा को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है, इससे पहले भी कई बार उनके साथ ये हुआ है, लेकिन अच्छी बात ये है कि वह अपने आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब देना अच्छे से जानती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।

सारा तेंदुलकर बेशक कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। लेकिन अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर वह हिंदी सिनेमा की कई हसीनाओं पर भारी पड़ती हैं। इतना ही नहीं आए दिन सारा तेंदुलकर ने अलग-अलग जहग पर स्पॉट होती हैं, जिसकी वजह से पैपराजी के कैमरों में उनकी झलक कैद होती रहती है।

Read More: Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस में वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने कर डाली बड़ी गलती, BCCI ने दे डाली कड़ी सजा

IPL 2026 के बीच रांची लौटे एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खराब हुए माही के रिश्ते? देखें पूरा मामला

भारतीय सेलेक्टर्स का बड़ा फैसला, टीम इंडिया के स्क्वाड में अचानक हुआ बदलाव; इस खिलाड़ी की जगह 27 वर्षीय ऑलराउंडर को मिला मौका