Mohammed Siraj: जीटी बनाम सीएसके मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में ही चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले से बाहर कर दिया था। इस दौरान सिराज ने सीएसके के खिलाफ इस सीजन की सबसे तेज रफ्तार गेंद से सभी को हैरान कर दिया।
Mohammed Siraj ने सीएसके के खिलाफ फेंकी 154.8 Kmph की गेंद, टीम सिलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
Table of Contents
Mohammed Siraj: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर देखने को मिली जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने बड़ी आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से बड़ी हार दे दी। इस जीत के बाद से गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के बाद सीजन से और प्लेऑफ दोनों की रेस से बाहर हो गई। इस मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में ही चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले से बाहर कर दिया जब उन्होंने संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को जल्दी और सस्ते में पवेलियन रवाना कर दिया।
Mohammed Siraj ने चटकाए 3 विकेट
इस दौरान सिराज ने सीएसके के खिलाफ इस सीजन की सबसे तेज रफ्तार गेंद से सभी को हैरान कर दिया। अहमदाबाद की पिच पर जहां गुजरात ने 229 रन जैसा बड़ा स्कोर खड़ा किया तो वहीं चेन्नई सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई। इसकी बड़ी वजह सिराज रहे, जिन्होंने अपनी शुरुआती 10 गेंदों के अंदर ही 3 विकेट लेकर CSK के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।

Mohammed Siraj ने फेंकी सबसे तेज गेंद
मोहम्मद सिराज ने सीएसके के खिलाफ सिर्फ 3 विकेट ही नहीं चटकाए बल्कि इस सीजन की सबसे तेज गेंद डालकर भी हर किसी को चौंका दिया। जी हां, इस पारी के 5वें और अपने तीसरे ओवर में सिराज ने 154.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकी। ये इस सीजन की सबसे तेज गेंद है और उन्होंने अपने ही टीममेट अशोक शर्मा की 154.2 KMPH स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
View this post on Instagram
Mohammed Siraj ने सिलेक्टर्स को दिया करार जबाव
हालांकि, IPL की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में सवाल बना हुआ है कि क्या ये वाकई इतनी तेज थी या सिर्फ स्पीड गन की गलती थी। लेकिन सोशल मीडिया पर सिराज की इस तेज रफ्तार गेंद की लगातार चर्चा हो रही है। इस तेज रफ्तार गेंद और अपने शानदार प्रदर्शन से सिराज ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को भी करारा जवाब दिया है। जिन्होंने सिराज को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच के लिए तो चुना लेकिन वनडे सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया है।