Shubman Gill Stunning Catch: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस मुकाबले में जीटी कप्तान शुभमन गिल ने ऐसा हैरतअंगेज कैच लिया जिसने लगभग सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने फैंस की ओर देखकर ऐसा इशारा किया जिसने CSK फैंस को काफी चोट पहुंचाई होगी।
Shubman Gill ने हवा में लपका हैरतअंगेज कैच, फिर CSK फैंस की ओर मुड़कर किया ऐसा इशारा; मचा बवाल, VIDEO
Table of Contents
Shubman Gill Stunning Catch: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल का एक कैच मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
चेन्नई की उम्मीदों को अकेले अपने दम पर जिंदा रखने वाले शिवम दुबे का तूफान जैसे ही थमा वैसे ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की बची-कुची उम्मीदें भी मलबे में तब्दील हो गईं।
Shubman Gill के सेलिब्रेशन पर मचा बवाल
230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, लेकिन शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाकर मुकाबले में जान डाल दी थी। तभी गिल (Shubman Gill) ने उनका शानदार डाइविंग कैच पकड़कर मैच पूरी तरह गुजरात की झोली में डाल दिया। कैच लेने के बाद गिल ने दर्शकों की ओर देखकर होंठों पर अंगुली रखी और 'शश्श' सेलिब्रेशन किया।

Shubman Gill का हैरतअंगेज कैच
राशिद की टर्न होती गेंद पर दुबे ने बैकफुट पर जाकर एक और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और हवा में तैरती हुई ऑफ-साइड की तरफ चली गई। कवर पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल ने पीछे की तरफ लंबी दौड़ लगाई। गेंद उनसे काफी दूर थी लेकिन उन्होंने अपनी नजरें गेंद पर टिकाए रखीं और आखिरी सेकंड में एक हैरतअंगेज डाइव लगाकर इस नामुमकिन से दिखने वाले कैच को लपक लिया।
View this post on Instagram
इस विकेट के गिरते ही पूरी चेन्नई टीम 14 ओवरों के भीतर महज 140 रनों पर ढेर हो गई और गुजरात ने 89 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। जीत के तुरंत बाद कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। गिल ने मोहम्मद सिराज और जोस बटलर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नांद्री-2. यलो लाइट्स. ब्लू एंडिंग'। इस कैप्शन का भाव यह था कि सीएसके फैंस के शोर और पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से भरे होने के बावजूद आखिर में जीत गुजरात टाइटंस (ब्लू टीम) की हुई।
Shubman Gill का पोस्ट वायरल
इसे गिल का हल्का-फुल्का ट्रोल या तंज माना जा रहा है। तस्वीर में तीनों खिलाड़ी होंठों पर अंगुली रखकर 'शांत' रहने का इशारा करते नजर आए। फैंस ने इसे सीएसके समर्थकों और 'यलो आर्मी' को जवाब देने वाला पोस्ट माना।
View this post on Instagram
टॉप-2 में पहुंची गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत लिया। इस जीत ने न सिर्फ GT की नेट रन रेट को मजबूत किया बल्कि उन्होंने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की कर दी। वहीं, इस हार ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया।
Read More: Mohammed Siraj ने सीएसके के खिलाफ फेंकी 154.8 Kmph की गेंद, टीम सिलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
DSP सिराज के आगे CSK ने किया सरेंडर, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल पर कहर बनकर टूटे