SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। एसआरएच के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हो गई है।
SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आरसीबी की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
Table of Contents
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। एसआरएच के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हो गई है।
SRH vs RCB: आरसीबी की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में एक बड़ा बदलाव ये हुआ है कि कप्तान रजत पाटीदार की इस मुकाबले में वापसी हुई है और जैकब बेथल उंगली में चोट के कारण ये मुकाबला मिस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
SRH vs RCB: पॉइंट्स टेबल का हाल
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। आरसीबी 18 अंक और +1.065 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंक और +0.350 रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

SRH vs RCB: हैदराबाद-बेंगलुरु की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
Mohammed Siraj ने सीएसके के खिलाफ फेंकी 154.8 Kmph की गेंद, टीम सिलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब