MS Dhoni: एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रिश्ता को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आ रहा है। जिसमें ऐसी खबरें आ रही हैं कि IPL 2026 के बाद लंबे समय से चला आ रहा साथ खत्म हो सकता है।
IPL 2026 के बीच रांची लौटे एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खराब हुए माही के रिश्ते? देखें पूरा मामला
Table of Contents
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच से पहले सीएसके कैंप छोड़कर अपने घर रांची लौट चुके हैं।
इस सीजन भले ही धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला हो, लेकिन टीम के साथ आखिरी होम मैच में वो फैंस का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए थे लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि IPL 2026 के बाद यह लंबे समय से चला आ रहा साथ खत्म हो सकता है। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रिश्ता को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है।
CSK और MS Dhoni के बीच दरार?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आने वाले सीजन में शायद ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे। हालांकि, उनके आईपीएल संन्यास की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर वह अगले सीजन में खेलते भी हैं तो संभव है कि किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए मैदान पर उतरेंगे।
युवी टीम के साथ आगे बढ़ना चाहती है CSK
बताया जा रहा है कि 2026 सीजन में धोनी का टीम से बाहर रहना सिर्फ फिटनेस का मामला नहीं है। सीजन की शुरुआत में उन्हें पिंडली की चोट जरूर लगी थी, लेकिन बाद में टीम कॉम्बिनेशन और फ्रेंचाइजी की भविष्य की रणनीति भी बड़ा कारण बनी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स अब युवा खिलाड़ियों के साथ नई टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो सालों में टीम मैनेजमेंट और धोनी के बीच कई मुद्दों पर मतभेद बढ़े हैं। खास तौर पर खिलाड़ियों के ट्रांसफर और टीम से जुड़े कुछ फैसलों से धोनी खुश नहीं है। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने कई बड़े फैसले उनसे बिना चर्चा किए लिए, जिससे दोनों पक्षों के रिश्तों में दूरी बढ़ती चली गई।
MS Dhoni की सफल कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी जिताया था। ऐसे में अगर भविष्य में धोनी किसी दूसरी आईपीएल टीम के लिए खेलते दिखाई देते हैं, तो यह क्रिकेट फैंस के लिए काफी भावुक पल होगा।
इस सीजन में वापसी करते दिखेंगे MS Dhoni?
धोनी ने चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और बताया जा रहा है कि हाल ही में अंगूठे में लगी चोट से उबरने के लिए उन्होंने टीम का साथ छोड़ा है। अहमदाबाद में होने वाले इस करो या मरो के मुकाबले से पहले चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है।
MS DHONI HAS RETURNED TO RANCHI DUE TO THUMB INJURY. pic.twitter.com/3Go9pdRbcJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 21, 2026
हसी ने फैंस को एक बड़ी राहत देते हुए यह भी साफ कर दिया है कि अगर चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेती है तो धोनी दोबारा टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
Read More: KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें रखी बरकरार