IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 मैचों में बदले 3 कप्तान, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। टीम लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान पर उतरी और ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी फ्रेंचाइजी बनी।

iconPublished: 20 May 2026, 10:59 PM
iconUpdated: 20 May 2026, 11:34 PM

IPL 2026, 3 Captains by Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मुकाबला कोलकाता के लिए काफी अहम माना जा रहा है, लेकिन मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तानी बदलाव को लेकर हुई।

दरअसल, नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस के नाम एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टीम लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान पर उतरी है। आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में तीन अलग कप्तानों के साथ खेला हो।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह कर चुके थे। अब हार्दिक की वापसी के साथ मुंबई लगातार तीन मैचों में तीन अलग कप्तानों के साथ खेलने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है।

हार्दिक चोट की वजह से कुछ मुकाबलों में टीम से बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में पहले सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान बने। अब केकेआर के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक फिर से कप्तानी करते नजर आए।

IPL 2026: इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

आईपीएल के इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा देखने को मिला था। साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने का रिकॉर्ड बनाया था। उस दौरान रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और एरॉन फिंच ने टीम की कप्तानी की थी। अब 13 साल बाद मुंबई इंडियंस ने भी वही कारनामा दोहराया है।

मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 मैचों में बदले 3 कप्तान, IPL इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

IPL 2026: मुंबई के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सीजन

IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए काफी मुश्किलों भरा सीजन रहा है। टीम को चोटिल खिलाड़ियों और लगातार बदलावों की वजह से संतुलन बनाने में काफी परेशानी हुई। हार्दिक पांड्या की चोट ने टीम की रणनीति पर बड़ा असर डाला, जबकि कुछ खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने भी टीम कॉम्बिनेशन बिगाड़ा।

Read More: MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय