KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस में पांड्या की वापसी, देखें प्लेइंग 11

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आइए देखते है दोनों टीमों की प्लेइंग 11।

iconPublished: 20 May 2026, 07:00 PM
iconUpdated: 20 May 2026, 07:15 PM

KKR vs MI Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन से बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम का मानना है कि ईडन गार्डन्स की पिच पर लक्ष्य का पीछा करना अप्रत्याशित आसान रहेगा। वहीं, इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी भी हुई है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस करो या मरो वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिच काफी देर तक कवर में रही थी, जिस वजह से केकेआर शुरुआती कंडीशंस का फायदा उठाना चाहती है। वहीं, इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना अपेाकृत आसान माना जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने भी कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता तो वे भी पहले गेंदबाजी ही चुनते।

KKR vs MI: क्या दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए?

इस मुकाबले (KKR vs MI) में हार्दिक पांड्या की बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव भी टीम में लौटे हैं, जबकि गजनफर दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर, केकेआर के लिए पथिराना उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

Image

KKR vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

Read More: MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय