MS Dhoni ने सीएसके फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका, सीजन खत्म होने तक भी दर्शकों को देखने को नहीं मिला ये नजारा

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए अहमदाबाद नहीं गए हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 May 2026, 11:42 PM
iconUpdated: 19 May 2026, 11:56 PM

MS Dhoni in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन लगभग खत्म होने वाला है लेकिन एक चीज जिसने फैंस को काफी निराश किया वो था रही महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर दीदार। धोनी ने न सिर्फ सीएसके के सारे मुकाबले मिस किए बल्कि टीम के साथ स्टेडियम तक ट्रैवेल भी नहीं किया।

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए अहमदाबाद नहीं गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के अहमदाबाद न जाने के कारण इस सीजन के आईपीएल में उनके फेयरवेल की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो गई हैं।

पूरे सीजन चोटिल रहे MS Dhoni

एमएस धोनी का आईपीएल 2026 का यह पूरा सीजन चोटों के साये में बीता है। सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उन्हें काफ स्ट्रेन आ गया था, जिसके कारण उन्हें शुरुआती दो हफ्ते बाहर बैठना पड़ा। इसके बाद जब वे रिहैब के दौरान वापसी के करीब थे, तब उनकी चोट दोबारा उभर आई।

Image

दूसरे हाफ में MS Dhoni फिर हुए चोटिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी सीजन के दूसरे हाफ में टीम के सेट कॉम्बिनेशन और जीत की लय को बिगाड़ना नहीं चाहते थे। लेकिन जब वे टूर्नामेंट के अंतिम पड़ाव पर वापसी के बेहद करीब थे, तब एक संदिग्ध अंगूठे की चोट के कारण वे पूरी तरह बाहर हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।

चेपॉक पर दिखे थे MS Dhoni

हैदराबाद के खिलाफ खेला गया पिछला मुकाबला चेपॉक में सीएसके का इस सीजन का आखिरी घरेलू मैच था। हालांकि धोनी उस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन 5 विकेट से मिली हार के बाद वे मैदान पर उतरे। उन्होंने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर अपने फैंस का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया था।

Read More: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय