वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने IPL के एक सीजन में 500 रन और 50 छक्के पूरे कर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

iconPublished: 19 May 2026, 11:07 PM
iconUpdated: 19 May 2026, 11:34 PM

Vaibhav Sooryavanshi broke Rishabh Pant record: सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में लगातार ऐसे कारनामे कर रहे हैं, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वैभव ने इस मैच में IPL 2026 में अपने 500 रन पूरे करते हुए इतिहास रच दिया।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब किसी भी T20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का बड़ा सुपरस्टार मिल चुका है।

Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को 500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत थी। उन्होंने यह उपलब्धि महज 14 गेंदों में हासिल कर ली। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में IPL सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में कम उम्र में यह कारनामा किया था। 15 साल के वैभव ने अब पंत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

IPL में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस मुकाबले में सिर्फ रन ही नहीं बनाए बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। वह IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले उनके नाम 43 छक्के थे और लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 10 छक्के जड़ दिए। इसी के साथ उनके इस सीजन में कुल 53 छक्के हो गए। उन्होंने आंद्रे रसेल के 52 छक्कों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया और अब वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने एक सीजन में 59 छक्के लगाने का कारनामा किया था। हालांकि वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनका यह रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है। वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) फिलहाल 53 छक्कों तक पहुंच चुके हैं और अगर उनका यही आक्रामक अंदाज जारी रहा तो वह जल्द ही गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi brought out a new celebration, after reaching fifty, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, Jaipur, May 19, 2026

मिचेल मार्श की पारी पर भारी पड़े Vaibhav Sooryavanshi

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 220/5 का बड़ा स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने 60 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरा मैच बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 93 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Read More: 'मैं अब कमजोर...' आईपीएल 2027 में नहीं दिखेगा एमएस धोनी का जादू! थाला ने अपने जिगरी से कही दिल की बात