Ishan Kishan: मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन ने जीत के बाद चेन्नई के फैंस को एक इशारा कर चिढ़ाने का काम किया जो कि अब सोशल मीडिया बवाल की वजह बन रहा है।
धोनी के घर चेन्नई में ईशान किशन ने काटा बवाल, चेपॉक में सीएसके फैंस के सामने किया 'घर जाओ' का इशारा, VIDEO
Table of Contents
Ishan Kishan, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपॉक में सनराइजर्स के खिलाफ सीजन का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरी थी। फ्रेंचाइजी के घरेलू फैंस को टीम से जीत की उम्मीद थी लेकिन हैदराबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं सीएसके के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी हैं। मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन ने जीत के बाद चेन्नई के फैंस को एक इशारा कर चिढ़ाने का काम किया जो कि अब सोशल मीडिया बवाल की वजह बन रहा है।
Ishan Kishan ने की शर्मनाक हरकत
इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हैंडशेक कर रहे थे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम में मौजूद ईशान किशन ने दर्शकों की तरफ सीटी बजाने का इशारा किया। व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है। इसके साथ ही उन्होंने इशारा करते हुए दर्शकों को घर जाने का इशारा किया। फिर उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच।
Ishan Kishan to CSK fans -
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) May 19, 2026
Doing Whistle Podu
Go Home Gesture
Go Away Gesturepic.twitter.com/HpqicvkmDN
ट्रोल हो रहे Ishan Kishan
ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था। सोशल मीडिया पर उनका ये एक्शन जमकर वायरल हो रहा है और सीएसके फैंस इसे सही नहीं बता रहे हैं। इस इशारे के बाद उन्होंने स्टेडियम में भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और आगे बढ़ गए।

Ishan Kishan की शानदार पारी
बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस तरह 20 ओवर में 181 रन चेज कर लिया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और ईशान का साथ दिया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी बनी, जिसने हैदराबाद को 6 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई और सीजन के टॉप-4 में एंट्री कराई।