CSK vs SRH: संजू सैमसन ने बिजली की रफ्तार से क्लासेन को किया स्टंप, विकेट के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन के हेनरिक क्लासेन को स्टंप करने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली।

iconPublished: 18 May 2026, 11:19 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 11:34 PM

CSK vs SRH, Heated moment between Klassen & Samson: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के ऊपर इस मैच में काफी दबाव है क्योंकि प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। सीएसके के लिए जहां जीत जरूरी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्लेऑफ की जगह लगभग पक्की कर सकती है।

इसी बीच मुकाबले के दौरान कई अहम लम्हे देखने को मिले, लेकिन दूसरी पारी में संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई गहमा-गहमी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CSK vs SRH: दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस

सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा कर रही थी और हेनरिक क्लासेन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे और सीएसके के गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे। इसी दौरान संजू सैमसन ने उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया। हालांकि आउट होने के बाद मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ तीखी बातचीत देखने को मिली। बाकी खिलाड़ी भी बीच-बचाव करते नजर आए और कैमरे में यह पूरा लम्हा कैद हो गया।

VS CSKvsSRHLivevideostreamingTATAIPL2026 257 21

CSK vs SRH: क्या था पूरा मामला

दरअसल 15वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर हेनरिक क्लासेन पूरी तरह बीट हो गए थे। गेंद को खेलने के प्रयास में उनका पैर कुछ सेकंड के लिए हवा में उठा और इसी मौके का फायदा उठाते हुए संजू सैमसन ने शानदार फुर्ती दिखाकर स्टंपिंग कर दी। इसके बाद अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली और क्लासेन को आउट करार दिया गया। पवेलियन लौटते वक्त दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान देखने को मिला।

CSK vs SRH: क्लासेन ने खेली अहम पारी

इस सीजन हेनरिक क्लासेन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और इस अहम मुकाबले में भी उन्होंने टीम के लिए जिम्मेदारी भरी पारी खेली। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ साझेदारी कर पारी को संभाला। मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए क्लासेन ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

CSK vs SRH: प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

इस मुकाबले का नतीजा दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की नजर जीत के साथ टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत करने पर है। ऐसे में मैच का हर ओवर और हर विकेट प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।

Read More: CSK vs SRH: चेन्नई या हैदराबाद, हेड-टू-हेड में किस टीम का पलड़ा भारी?

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB, विजय माल्या ने जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल

IPL से रिटायर होने वाले हैं MS Dhoni? चेपॉक में खेला जाना है CSK का आखिरी मुकाबला, धोनी का सालों पुराना बयान वायरल