IPL से रिटायर होने वाले हैं MS Dhoni? चेपॉक में खेला जाना है CSK का आखिरी मुकाबला, धोनी का सालों पुराना बयान वायरल

MS Dhoni: CSK आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेलेगी। इस बीच एक बार फिर एमएस धोनी के आईपीएल रिटायमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 18 May 2026, 04:18 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 04:31 PM

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में सीजन का आखिरी मैच खेलेगी। टीम के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। सीएसके प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है।

सीएसके के लिए धोनी ने इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है। काफ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह बाहर बैठे हैं। रविवार, 18 मई को चेपॉक के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस की।

हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी करीब साढ़े 6 बजे पैड पहनकर ड्रेसिंग रूम से निकले। स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने के बाद धोनी ने नेट्स में जाने से पहले करीब 15 मिनट इंतजार किया। फिर वह नेट्स पर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक बैटिंग की। उन्होंने थ्रोडाउन के साथ ही स्पिनरों का सामना किया। करीब साढ़े 7 बजे वह ड्रेसिंग रूम में वापस आ गए थे।

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni का पुराना बयान वायरल

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 का सीजन जीता था। उसके बाद धोनी ने एक बयान दिया था और कहा था कि उम्मीद है कि चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। धोनी ने तब कहा था कि उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था।

धोनी ने कहा था, "भारत में मैंने अपना आखिरी वनडे रांची में खेला था। उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। यह अगले साल होगा या पांच साल बाद, मुझे नहीं पता।"

MS Dhoni के रिटायरमेंट की अटकलें

महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं। जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे। वह आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। ऐसे में क्या वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपॉक के मैदान पर 2026 सीजन का आखिरी मैच खेलेंगे? क्या यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला होगा? हर किसी का सवाल यही है। अगर धोनी इस मैच में उतरते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है। हालांकि अभी तक उन्होंने इसपर कोई बयान नहीं दिया है।

Read More: फिट लग रहा हूं न? SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले NSG कमांडो कैंप में पहुंचे एमएस धोनी, हैदराबाद के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे थाला?

DC vs RR: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से हराकर आरआर को दिया बड़ा झटका

IPL 2026 में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, अब टेस्ट टीम में भी छिन सकती है बड़ी जिम्मेदारी; जल्द गिरेगी गाज?