CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी?
Table of Contents
CSK vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है।
चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद पहले गेंदबाजी करती नजर आएगी।
CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में एक बार फिर एमएस धोनी टीम की प्लेइंग XI में खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, चेपॉक स्टेडियम में धोनी की उपस्थिति देखने को जरूर मिली है।
🚨 Toss update from Chennai 🚨@ChennaiIPL won the toss and elected to bat first against @Sunrisers
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/u4gjxRo6HK
CSK vs SRH: हैदराबाद की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव?
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जान झोंकती नजर आएंगी।

CSK vs SRH: चेन्नई-हैदराबाद की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
Read More: CSK vs SRH: चेन्नई या हैदराबाद, हेड-टू-हेड में किस टीम का पलड़ा भारी?
IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं RCB, विजय माल्या ने जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल