फिट लग रहा हूं न? SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले NSG कमांडो कैंप में पहुंचे एमएस धोनी, हैदराबाद के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे थाला?

MS Dhoni: मुकाबले से पहले एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी NSG कमांडोज के साथ मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 18 May 2026, 03:02 PM
iconUpdated: 18 May 2026, 03:11 PM

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी एक भी मुकाबला नहीं खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। ऐसे में फैंस को इस बात की उम्मीद है कि धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं।

मुकाबले से पहले एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी NSG कमांडोज के साथ मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में धोनी चेन्नई स्थित NSG कैंप में जवानों के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका विनम्र स्वभाव, मजाकिया अंदाज और फिटनेस देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिट लग रहा हूं न? MS Dhoni

वायरल वीडियो में धोनी ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खाने की प्लेट है और वह NSG कमांडोज के साथ आराम से बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान बातचीत फिटनेस पर पहुंचती है तो धोनी मुस्कुराते हुए खुद की तरफ इशारा कर कहते हैं, “फिट लग रहा हूं ना?” धोनी की यह बात सुनते ही वहां मौजूद कमांडोज भी हंस पड़ते हैं।

MS Dhoni के वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस माही की सादगी और शांत स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद धोनी का जमीन से जुड़ा अंदाज ही उन्हें खास बनाता है। इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर फैंस के बीच धोनी के IPL फ्यूचर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni के रिटायरमेंट की अटकलें तेज

आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है, जिसके बाद लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि माही एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे।

Read More: DC vs RR: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से हराकर आरआर को दिया बड़ा झटका

IPL 2026 में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, अब टेस्ट टीम में भी छिन सकती है बड़ी जिम्मेदारी; जल्द गिरेगी गाज?

PBKS vs RCB: ‘ये खत्म हो चुका, हमें अब आगे देखना होगा...’ लगातार छठी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द