DC vs RR: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से हराकर आरआर को दिया बड़ा झटका

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज कर आरआर को करारी हार थमाई है।

iconPublished: 17 May 2026, 11:36 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 11:56 PM

DC vs RR Match Report: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसका फैसला अंतिम ओवर में जाकर हुआ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे मैच में कंट्रोल में नजर आई और आखिरी ओवर में आसानी से रन चेज पूरा करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दौड़ में बड़ा झटका लगा है।

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को थमाई करारी हार

इस मुकाबले (DC vs RR) में दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों पारियों में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। पहली पारी में खराब शुरुआत के बाद गेंदबाजों ने टीम की जोरदार वापसी कराई, वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को हार थमा दी। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए थे 193 रन

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और टीम ने आक्रामक शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने शानदार अर्धशतक जड़े। एक समय राजस्थान की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। आखिरी ओवरों में कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया, जिसके कारण टीम 193 रन तक ही पहुंच सकी।

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से किया रन चेज

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को भी शानदार शुरुआत मिली। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की और दोनों ने अर्धशतक भी जड़े। हालांकि बीच के ओवरों में दिल्ली ने कुछ विकेट जरूर गंवाए, लेकिन अंत में अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने बेहतरीन फिनिश करते हुए टीम को अंतिम ओवर में 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

Read More: PBKS की लगातार छठी हार के बाद टेंशन में दिखी प्रीति जिंटा, कोच रिकी पोटिंग का हाल देख टूटा पंजाब के फैंस का दिल!

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस कर रहे वापसी का इंतजार, उधर बंदूक चलाते दिखे धोनी; ब्लैक कैट कमांडोज के साथ आए नजर