पंजाब किंग्स के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने 73 रन की शानदार पारी खेलने के बाद खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया। उनका यह जश्न तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के स्टाइल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
PBKS vs RCB: फिफ्टी जड़ने के बाद वेंकटेश अय्यर ने किया खास सेलिब्रेशन, स्टार एक्टर से है कनेक्शन; देखें VIDEO
PBKS vs RCB, Venkatesh Iyer celebration: धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वेंकटेश अय्यर ने इस मुकाबले में सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि अपने खास सेलिब्रेशन से भी फैंस का दिल जीत लिया। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसका कनेक्शन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व सुपरस्टार एक्टर विजय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PBKS vs RCB: फिफ्टी के बाद विजय स्टाइल में मनाया जश्न
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले (PBKS vs RCB) में वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 4 विकेट पर 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
VENKATESH IYER RE-CREATED THALAPATHY VIJAY CELEBRATION 🥶 pic.twitter.com/GcOhrfqQQ2
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 17, 2026
अर्धशतक पूरा करने के बाद वेंकटेश ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर क्रॉस का इशारा किया और फिर बाएं हाथ को अभिवादन के अंदाज में हिलाया। फैंस ने तुरंत इस सेलिब्रेशन को अभिनेता विजय के स्टाइल से जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे ‘थलापति सेलिब्रेशन’ कहकर शेयर कर रहे हैं।
PBKS vs RCB: तमिलनाडु से है वेंकटेश अय्यर का खास कनेक्शन
वेंकटेश अय्यर भले ही घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हैं लेकिन उनका संबंध तमिलनाडु से भी रहा है। यही वजह है कि फैंस मान रहे हैं कि वह सुपरस्टार विजय के बड़े फैन हैं। दलपति विजय हाल ही में राजनीति में उतरे थे और तमिलनाडु चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में वेंकटेश का यह सेलिब्रेशन विजय के प्रति सम्मान और फैन मोमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

PBKS vs RCB: IPL 2026 में कम मौके, लेकिन शानदार प्रदर्शन
वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह अब तक सिर्फ 4 मुकाबले ही खेल सके हैं और उन्हें ज्यादातर तब मौका मिला जब टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाई या किसी खिलाड़ी की जगह भरनी पड़ी। हालांकि सीमित मौकों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन उन्होंने 114 की औसत और 163 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई 73 रन की पारी उनका इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर रही।
PBKS vs RCB: केकेआर से रिलीज होने के बाद आरसीबी ने दिखाया भरोसा
वेंकटेश अय्यर इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 में उन्हें 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली थी लेकिन वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उस सीजन उन्होंने 11 मैचों (PBKS vs RCB) में सिर्फ 142 रन बनाए थे।
खराब प्रदर्शन के चलते केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद आईपीएल 2026 ऑक्शन में आरसीबी ने उन पर 7 करोड़ रुपये खर्च किए। अब वेंकटेश धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में लौटते नजर आ रहे हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी पारी ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा और मजबूत कर दिया है।