DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
DC vs RR Toss Update: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेऑफ के नजरिए से दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। राजस्थान रॉयल्स अभी भी अपने बाकी सभी मैच जीतकर आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें भी अभी कायम हैं। टीम का मानना है कि पहले गेंदबाजी करते हुए वह राजस्थान को कम स्कोर पर रोक सकती है और बाद में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर सकती है।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता, रियान पराग ने गलत कॉल किया जिस वजह से अक्षर पटेल पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि कम से कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे। वही राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है।
🚨 Toss Update from New Delhi 🚨@DelhiCapitals won the toss and elected to field first against @rajasthanroyals
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/u3TocHsOt1
इस मुकाबले (DC vs RR) में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में अहम बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने एक बदलाव करते हुए त्रिपुराना विजय को डेब्यू का मौका दिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में एडम मिल्ने, रियान पराग और रवि सिंह की वापसी हुई है। इन खिलाड़ियों को शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पूंजा
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एंगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार