PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे कप्तान रजत पाटीदार, बीच सीजन जितेश शर्मा को मिली कप्तानी

रजत पाटीदार चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को आरसीबी की कप्तानी सौंपी गई है।

iconPublished: 17 May 2026, 04:56 PM
iconUpdated: 17 May 2026, 05:03 PM

आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 मई को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर नहीं उतर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

आरसीबी के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टीम जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन सकती है। ऐसे में कप्तान पाटीदार का बाहर होना फैंस के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से राहत भरी खबर यह है कि वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

PBKS vs RCB: चोट की वजह से धर्मशाला नहीं पहुंचे रजत पाटीदार

बताया जा रहा है कि रजत पाटीदार चोटिल हैं और इसी वजह से वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले (PBKS vs RCB) के लिए धर्मशाला नहीं पहुंचे। टॉस के समय कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने जानकारी दी कि पाटीदार रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और उम्मीद है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग मुकाबले तक फिट हो जाएंगे। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनकी चोट को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

PBKS vs RCB: एक बार फिर कप्तानी संभालेंगे जितेश शर्मा

जितेश शर्मा इससे पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आरसीबी की कमान संभाली थी। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर 85 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी और टीम ने 227 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी में आने से पहले जितेश पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं और अब उसी टीम के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे।

PBKS vs RCB: पाटीदार की कमी आरसीबी को पड़ सकती है भारी

इस सीजन रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 192.57 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने आरसीबी की बैटिंग को मजबूती दी है। ऐसे में पंजाब जैसे मजबूत विरोधी के खिलाफ उनकी गैरमौजूदगी टीम को जरूर खल सकती है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में लेग स्पिनर सुयश शर्मा को शामिल किया गया है।

Rajat Patidar guided RCB through the middle overs, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, Lucknow, May 7, 2026

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स के खिलाफ (PBKS vs RCB) आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड और सुयश शर्मा को जगह मिली है।

वहीं इंपैक्ट प्लेयर लिस्ट में रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह और कनिष्क चौहान शामिल हैं।

Read More: KKR vs GT: फिन एलेन-अंगकृष रघुवंशी ने किया गुजरात टाइटंस का काम-तमाम, कोलकाता नाइट राइडर्स 29 रनों से जीता

ईडन गार्डन्स में अंगकृष रघुवंशी ने खोला धागा, मोहम्मद सिराज के ओवर में ठोक डाले 25 रन; गुजरात टाइटंस के उड़े परखच्चे

मोहम्मद सिराज की एक भूल, गुजरात टाइटंस के लिए बनी गले की फांस; फिन एलेन की मार से जीटी गेंदबाजों को याद आई नानी